पंजाब कैबिनेट के बड़े फैसले:जालंधर में ब्यूटीफिकेशन के लिए 95.16 करोड़ जारी; पटियाला के आयुर्वेद संस्थान होशियार

आबकारी विभाग में 18 नए पदों का सृजन करने को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि विभाग में स्टाफ काफी है। बीते दिनों जो मुनाफे में बढ़ोतरी की गई है उसके अनुसार स्टाफ की जरूरत है।

punjab

पंजाब के CM भगवंत मान ने जालंधर स्थित GO मेस (PAP) में 'सरकार तुहाड़े द्वार' प्रोग्राम में कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसलों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जालंधर के सौंदर्यीकरण के लिए पहली किस्त के रूप में 95.16 करोड़ रुपए निगम कमिश्नर को जारी कर दिए हैं।

आबकारी विभाग में 18 नए पदों का सृजन करने को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि विभाग में स्टाफ काफी है। बीते दिनों जो मुनाफे में बढ़ोतरी की गई है, उसके अनुसार स्टाफ की जरूरत है।

CM मान ने कहा कि पटियाला के सरकारी आयुर्वेदिक कॉलेज, सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल और सरकारी आयुर्वेदिक फार्मेसी को गुरु रविदास आयुर्वेदिक युनिवर्सिटी, होशियारपुर में मर्ज किए जाएंगे। अब सभी का होशियारपुर यूनिवर्सिटी के अधीन संचालन होगा। उन्होंने कहा कि संगरूर से बतौर MP रहने के दौरान भी आयुष मंत्री से मिलकर संगरूर में होम्योपैथिक कॉलेज के लिए हां करवा ली थी, लेकिन समय से मंजूरी नहीं मिलने के कारण वह रह गया था।

माल पटवारियों की ट्रेनिंग अब 1 साल
CM भगवंत मान ने कहा कि माल पटवारी के ट्रेनिंग की समयावधि डेढ़ साल के बजाय एक साल करने का फैसला लिया गया है। साथ ही उनकी ट्रेनिंग की समयावधि को भी अब प्रोबेशन पीरियड में गिना जाएगा। इससे पहले उनकी ट्रेनिंग के समय को प्रोबेशन पीरियड में नहीं गिना जाता था।

मान ने कहा कि आगामी दिनों में भर्ती होने वाले माल पटवारियों को यह छूट दी गई है। रेवेन्यू विभाग में काफी रिटन रिकॉर्ड होता है, एक छोटी गलती भी बड़ी बड़ी फर्द में अंतर ला देती है। इस कारण ट्रेनिंग आवश्यक है।

सफाई सेवकों को एकसमान वेतन
मान ने कहा कि ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग से पशुपालन विभाग को वापस मिले 582 वेटरनरी अस्पताल में बतौर सर्विस प्रोवाइडर 497 सफाई सेवक काम करते हैं। इनमें से कुछ सफाई सेवक न्यूनतम वेज ले रहे हैं और कुछ को न्यूनतम वेज से भी कम केवल 6 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। लेकिन पंजाब सरकार ने अब उनकी नौकरी में एक साल बढ़ोतरी का फैसला किया है। साथ ही सभी सफाई सेवकों को एकसमान वेतन दिया जाएगा।

अब गडवासू स्टाफ UGC के संशोधित स्केल के अंतर्गत
CM मान ने कहा कि उन्होंने PAU मास्टर कैडर के वैज्ञानिकों को UGC के अनुसार वेतन स्केल दिया था। अब गुरु अंगद देव वेटरनरी एवं एनिमल साइंसिस यूनिवर्सिटी (गड़वासू), लुधियाना के अध्यापक या उनके समान कैडर/स्टाफ के कर्मचारियों को भी UGC के संशोधित तनख्वाह स्केल के दायरे में लाया गया है। उन्होंने कहा कि अगली बारी PTU की है, जिनके पक्ष में फैसला लिया जाएगा।

मानसा-गोबिंदपुरा जमीन पर सोलर एवं रिन्यूएल एनर्जी प्लांट
CM मान ने कहा कि मानसा गोबिंदपुरा में बिजली के लिए जमीन एक्वायर की गई थी, लेकिन लंबे समय तक उस पर कुछ नहीं किया जा सका। पंजाब सरकार ने अब इस जमीन पर सोलर एवं रिन्यूएल एनर्जी के लिए मंजूरी दी है। इस जमीन पर रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट लगाया जाएगा।

जालंधर के सौंदर्यीकरण को 95.16 करोड़ रुपए
CM मान ने कहा कि जालंधर से सांसद सुशील रिंकू ने अभी शपथ नहीं ली है। लेकिन लोगों की उम्मीदों के अनुसार पंजाब सरकार ने जालंधर के सौंदर्यीकरण के लिए पहली किस्त के रूप में 95.16 करोड़ रुपए निगम कमिश्नर, जालंधर को ट्रांसफर कर दिए गए हैं।

आदमपुर और नकोदर से गोरायां सड़क निर्माण को मंजूरी
CM मान ने कहा कि आदमपुर के बीच से हाईवे निकलने के कारण वहां बड़ी परेशानी थी। उन्होंने कहा कि जब वह आदमपुर में रोड शो करने गए तो चुनाव नतीजा कुछ भी हो लेकिन आदमपुर सड़क बनाने की जिम्मेदारी लेकर लौटे थे। उस वादे के अनुसार आदमपुर सड़क निर्माण का काम सितंबर से पहले पूरा कर दिया जाएगा। इसके अलावा नकोदर से गोरायां की 17.46 किमी. सड़क निर्माण बारे भी अधिकारियों को कह दिया गया है। इस सड़क को भी सितंबर 2023 से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+