हिमाचल AAP संगठन में बड़ा बदलाव, कई कार्यकर्ताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी संगठन की मजबूती में जुटी है। इसके लिए पार्टी हाईकमान ने प्रदेश इकाई में कई बड़े बदलाव किए हैं।

Arvind Kejriwal

Himachal News: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने हिमाचल प्रदेश और जम्मू (Jammu) में नए प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं. बलकार सिंह (Balkar Singh) को जम्मू रीजन का प्रभारी बनाया गया है। वहीं जगदीप कंबोज गोल्डी (Jagdeep Kamboj) हिमाचल प्रदेश के प्रभारी बनाए गए हैं। गौरतलब है कि हाल ही में हुए हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को कोई कामयाबी नहीं मिली थी। हिमाचल प्रदेश की जनता ने आम आदमी पार्टी को पूरी तरह नकार दिया था। कुल 68 में से 67 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी की सभी सीटों पर जमानत जब्त हो गई थी। आम आदमी पार्टी ने चुनाव के दौरान हार पर भी मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने का वादा किया था।

इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने जगदीप कंबोज को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। जगदीप कंबोज कांग्रेस में भी रह चुके हैं। वे कांग्रेस की तरफ से पंजाब के जलालाबाद के कई पदों पर भी रहे, लेकिन 2019 के चुनाव में जब सुखबीर सिंह बादल ने यहां से सीट छोड़ी तो जगदीप कंबोज को टिकट देने की मांग उठने लगी। कांग्रेस ने रमिंद्र आवला को टिकट थमाई। इसके बाद जगदीप कंबोज ने कांग्रेस का साथ छोड़ा और आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा, तब उपचुनाव के दौरान वह चौथे नंबर पर रहे और उन्हें 5836 वोटें हासिल की।

सुखबीर सिंह बादल को हरा चुके हैं कंबोज
इसके बाद जगदीप कंबोज आप का दामन थाम लिया। इसके चलते आप ने उन्हें पहले जलालाबाद का हलका प्रभारी तैनात किया। फिर उनकी जलालाबाद से टिकट पक्की कर दी गई। जगदीप कंबोज गोल्डी ने भी आप की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए दिग्गज नेता सुखबीर सिंह बादल को 30930 वोटों के अंतर से हराया था। उनके पिता सुरिंद्र कंबोज पहले राजनीति में सक्रिय थे। उन्होंने करीब 20 साल पहले विधानसभा चुनाव जलालाबाद से आजाद रूप में लड़ा, लेकिन वह जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं हुए. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+