हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन को लेकर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का बड़ा ऐलान

Big announcement of Deputy Chief Minister Dushyant Chautala regarding BJP JJP alliance in Haryana
हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। गठबंधन को लेकर बड़े बड़े कयास लगाए जा रहे हैं। इन कयासों पर विराम लगते हुए आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने एक बड़ा ऐलान किया है।

उन्होंने दोनों पार्टियों के गठबंधन को लेकर कहा कि दोनों पार्टियों का गठबंधन इसी प्रकार चलेगा। इसके साथ ही 2024 का चुनाव भी बीजेपी और जेजेपी एक साथ ही लड़ेगी।

डिप्टी सीएम का कहना है कि जब 2019 में दोनों पार्टियों ने गठबंधन में हरियाणा में सरकार बनाई थी, तब भी लोग कहते थे कि यह गठबंधन कुछ दिन बाद ही टूट जाएगा लेकिन आज तीन साल होने के बाद भी बीजेपी-जेजेपी गठबंधन अच्छी प्रकार काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि 2024 में भी दोनों संगठन एक साथ चुनाव लड़ेंगे और मजबूती के साथ सरकार बनाएंगे। आपको बता दें कि अभी हरियाणा में इस गठबंधन को लेकर अनेक चर्चाएं चल रही है। ऐसे में डिप्टी CM ने यह बयान देकर इन सब पर पूर्णविराम लगा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+