CM भूपेश बघेल का रेत माफियाओं पर शिकंजा, एक रात में 20 हाईवा जब्त, गाड़ी छोड़ भागे ड्राइवर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर रेत माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। अवैध खनिजों के उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध कडी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश सीएम भूपेश ने दिए हैं। इस निर्देश के बाद रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने टीम बनाकर कार्रवाई की। बीते शुक्रवार की रात को रायपुर जिले के अनेक क्षेत्रों में राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। टीम ने अवैध परिवहन करने वाले 20 वाहनों तथा हाईवा को जब्त किया। यह कार्रवाई देर रात तक जारी रही।

bhupesh baghel screws on ret mafia sand load 20 highways seized in raipur ias ips took action

अनुविभागीय दंडाधिकारी तिल्दा प्रकाश टंडन ने बताया कि तिल्दा में 6 और खरोरा में 6 कुल 12 हाईवा वाहनों को रेत का अवैध परिवहन करते जब्त किया गया है। संयुक्त टीम में राजस्व विभाग के अनुविभागीय दंडाधिकारी प्रकाश टंडन ,तहसीलदार तिल्दा सरिता मंडरिया ,थाना प्रभारी रमेश मरकाम और मोहसिन खान भी शामिल थे।

अभनपुर में भी कार्रवाई
अनुविभागीय दंडाधिकारी अभनपुर निर्भय साहू ने बताया कि अभनपुर और नवापारा क्षेत्र में अवैध परिवहन करने वाले 5 हाईवा वाहनों को जप्त किया गया है। इन वाहनों के माध्यम से अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई को देखते हुए इन हाईवा वाहनों के चालक मौके से अपनी हाईवा वाहन को छोड़कर भाग गए। अनुविभागीय दंडाधिकारी निर्भय साहू, तहसीलदार पवन ठाकुर, नायब तहसीलदार चंद्रकांत राही की संयुक्त टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। अनुविभागीय दंडाधिकारी अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि आरंग क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करने वाले तीन हाईवा वाहनों को जप्त किया गया है।

धमतरी और कांकेर में भी कार्रवाई
सीएम भूपेश बघेल ने बीते शुक्रवार को अधिकारियों को अवैध उत्खनन और भंडारण पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद रायपुर के अलावा धमतरी व कांकेर जिले में भी रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। धमतरी के रेत का अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। कांकेर में भी कार्रवई की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+