आदमपुर सीट पर कांग्रेस की जीत पक्की, भूपेंद्र हुड्‌डा ने कहा भाजपा को फायदा नहीं...

रोहतक। हरियाणा के अदमपुर सीट पर उपचुनाव होने हैं, जिसे लेकर कांग्रेस काफी उत्साहित दिख रही है। इस सीट से जीत को लेकर भऊपेंद्र सिंह हुड्डा ने पहले से हामी भर ही दै। उन्होंने कहा कि ये सीट कांग्रेस ही जीतेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। वहां पर जीत हासिल करेगी। कुलदीप बिश्नोई ने हुड्‌डा को चुनाव लड़ने की चुनौती देने पर कहा कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। साथ ही कहा कि चौ. बिजेंद्र सिंह खुद कुलदीप के भाजपा में शामिल होने पर कह चुके हैं के कुलदीप के आने से भाजपा को फायदा नहीं होगा और कांग्रेस को नुकसान नहीं होगा। साथ ही पंचायती चुनाव को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि कांग्रेस सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ेगी।

 Bhupendra Singh Hooda said Congress will won Adampur bypoll seat

प्रॉपर्टी आईडी की गलती सुधारने के नाम पर 5 हजार रुपये वसूल करने पर बोलते हुए कहा कि यह लोगों को लूटने का जरीया है। प्रॉपर्टी आईडी केवल झगड़ा करने के बजाय कोई मकसद नहीं हैं। अगर कांग्रेस सरकार आती है तो सबसे पहले इसका निपटारा किया जाएगा। पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्‌डा द्वारा कलोई से चुनाव लड़ने की बात पर कहा कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ना सभी का अधिकार है।

कोई भी चुनाव लड़ सकते हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के विरोध में चुनाव लड़ने की बात पर बोलते हुए कहा कि वे कभी भी निर्विरोध चुनकर नहीं आए। हमेशा चुनाव लड़े और जीत हासिल की है। कृष्ण मूर्ति हुड्‌डा के वादाखिलाफी के आरोप को भी सिरे से नकार दिया। परिवहन मंत्री द्वारा टिकट चेक करने पर कहा कि सरकार परिचालक भर्ती नहीं करती तो मंत्री ही ऐसा ही करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+