भूपेंद्र हुड्डा भेदभाव की राजनीति को बढ़ावा देते हैं, दुष्यंत चौटाला के लिए जनता के काम जरूरी: दिग्विजय चौटाला

जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला प्रदेश के सभी वर्ग और क्षेत्र के लिए निरंतर विकास कार्य कर रहे है जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने क्षेत्रवाद और भेदभाव की राजनीति को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता के हितों से कोई लगाव नहीं है, उन्हें सिर्फ सत्ता पाने की चिंता है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा अपने बेटे को सीएम बनाने के सपने संजोए हुए हैं जबकि प्रदेश की जनता कांग्रेस और हुड्डा के शासन को 10 साल झेल चुकी है। वे रविवार को नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के दौरे के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। ग्रामीणों द्वारा दिग्विजय चौटाला का जोरदार स्वागत किया गया।

Bhupendra Hooda

जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि दक्षिण हरियाणा और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला की कर्मभूमि रही है और हम सदैव इस क्षेत्र की बेहतरी के लिए कार्य करते रहेंगे। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि क्षेत्रवासियों के स्नेह और प्यार की बदौलत महेंद्रगढ़ में जेजेपी मजबूत है।

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार ने प्रदेश में तेजी से क्रांतिकारी विकास कार्य करवाए हैं और जेजेपी के बहुत सारे वादों को कानूनी रूप से अमलीजामा पहनाया गया है। उन्होंने कहा कि अब हमने विधानसभा चुनाव-2024 में 46 विधायकों का लक्ष्य रखा है। दिग्विजय ने कहा कि आप सभी लोग हमारा साथ बनाए रखें और दुष्यंत चौटाला को आगे पहुंचाने का काम करें।

दिग्विजय चौटाला ने अतीत में जाते हुए कहा कि जब जेजेपी का गठन हुआ था, छह माह बाद ही उपचुनाव थे, तब जींद के पहले उपचुनाव में पार्टी को जीत नहीं मिली थी लेकिन राजनीतिक पंडितों ने मानना शुरू कर दिया था कि जेजेपी की नींव मजबूत हो गई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में 10 सीट जीतने के बाद दुष्यंत चौटाला के सामने दो विकल्प थे। पहला विकल्प कांग्रेस के साथ विपक्ष में बैठे या दूसरा जींद रैली में किए वादों को पूरा करे। उन्होंने कहा कि तब हमने जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए सत्ता में भाजपा का सहयोगी बनना स्वीकार किया। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि प्राइवेट क्षेत्र में प्रदेश के युवाओं के लिए 75 प्रतिशत रोजगार कानून बना, कांग्रेस के शासन में मारूति उद्योग पलायन कर गया था, अब डिप्टी सीएम के प्रयासों से खरखौदा में मारुति बड़ा उद्योग स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि राशन डिपो संचालन में पहले महिलाओं की भागीदारी नहीं थी, अब दुष्यंत चौटाला ने 33 फीसदी राशन डिपो महिलाओं को अलॉट करना सुनिश्चित करवाया है।

रविवार को दिग्विजय चौटाला ने नांगल चौधरी विधानसभा के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करने के साथ ही उनकी समस्याओं को भी सुना। उन्होंने कहा कि जो कार्य चंडीगढ़ से होंगे, ग्राम पंचायतें उनका प्रस्ताव एवं एस्टीमेट बनवा कर भिजवा दें, उन्हें वह डिप्टी सीएम से खुद पूरा करवाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+