सीएम केसीआर से मिले भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर, तेलंगाना की दलित बंधु योजना को बताया रोल मॉडल
भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने शुक्रवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से मुलाकात कर, उनसे दलितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
बीआरएस से जुड़े नेताओं ने बताया कि चंद्रशेखर ने तेलंगाना में दलितों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं और आर्थिक सहयोग देने वाले कार्यक्रम 'दलित बंधु' की सराहना की और कहा कि ये कार्यक्रम देश के लिए 'रोल मॉडल' हैं।

वहीं, चंद्रशेखर और केसीआर ने दलितों से जुड़े मुद्दों, जाति के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश, सामाजिक भेदभाव और देश में दलित समुदाय पर हो रहे हमलों सहित अन्य विषयों पर चर्चा की। भीम आर्मी प्रमुख ने उम्मीद जताई कि तेलंगाना में दलितों के विकास के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम भविष्य में इस समुदाय के लोगों की समस्याओं का समाधान तलाशने का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
इसके साथ ही चंद्रशेखर ने हैदराबाद में संविधान निर्माता बीआर अंबेडकर की 125 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने और नये तेलंगाना सचिवालय परिसर का नाम अंबेडकर के नाम पर रखने के लिए राज्य सरकार की सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री को 26 अगस्त को राजस्थान के जयपुर में होने वाली भीम आर्मी महासभा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया।












Click it and Unblock the Notifications