रामलीला मैदान में भगवंत मान ने गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित पर कसा तंज, कही ये बात
रामलीला मैदान में भगवंत मान ने गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित पर तंज कसा है। सेशन में 'माई गवर्नमेंट' कहने से इनकार किया था।
पंजाब के CM भगवंत मान और गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित के बीच लंबे समय से खींचतान चल रही है। दिल्ली के रामलीला मैदान में हो रही रैली के दौरान भगवंत मान ने एक बार फिर बनवारी लाल पुरोहित पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि गवर्नर बजट सेशन बुलाने की परमिशन नहीं दे रहे थे। याचिका लगाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बजट सेशन की परमिशन के आदेश दिए।
बोले- गवर्नर से बुलवाया 'माई गवर्नमेंट'
CM मान ने कहा कि बजट सेशन के दिन गवर्नर बीएल पुरोहित ने कहा कि वह पंजाब मंत्रिमंडल की उपलब्धियों संबंधी भाषण में 'माई गवर्नमेंट' यानी 'मेरी सरकार' नहीं कहेंगे। इस पर उन्होंने गवर्नर से कहा कि वह इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। क्योंकि भाषण को मंत्रिमंडल द्वारा पास किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके बाद गवर्नर को 'माई गवर्नमेंट' बोलना पड़ा।

PM नरेंद्र मोदी नहीं बल्कि नरेंद्र पुतिन
मान ने लोगों से कहा कि यदि साल 2024 में नरेंद्र मोदी को नहीं बदला गया तो वह नरेंद्र पुतिन बन जाएंगे। नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि देश में केवल उनकी ही सरकार रहे। जहां भाजपा की सरकार नहीं बनती वहां दूसरी पार्टी के विधायक खरीद कर सरकार गिरा भाजपा LG/गवर्नर द्वारा अपना CM बनवाने का काम करती है।












Click it and Unblock the Notifications