249 उम्मीदवारों को सीएम मान ने सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- सरकार ने 36 हजार नौकरियां देकर नया रिकार्ड किया कायम

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले 18 महीनों में राज्य के नौजवानों को 36097 सरकारी नौकरियों देकर नया रिकार्ड कायम किया है जिससे हर महीने लगभग 2000 नौजवानों को सरकारी नौकरियां हासिल हुई हैं।

249 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान सीएम मान ने स्थानीय निकाय विभाग के 191, पशु पालन विभाग के 25, सहकारिता के 24 और तकनीकी शिक्षा विभाग के 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

Bhagwant Mann

इस मौके पर अपने विचार सांझे करते हुए सीएम मान ने कहा कि नौजवानों को इस बात का गर्व होना चाहिए कि आज से वह सरकार की उस टीम का हिस्सा बन गए हैं जो 'रंगला पंजाब' सृजित करने के लिए अथक कोशिशें कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केवल मेरिट और पारदर्शी तरीके से यह भर्ती मुहिम चला रही है और सिर्फ काबिल, हकदार और जरूरतमंद उम्मीदवारों को नौकरियां दीं जा रही हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस भर्ती मुहिम में मेरिट से बिना सिफारिश या अन्य बेईमानी के लिए कोई जगह नहीं।

सीएम मान ने कहा कि म्यूंसपल भवन का यह आडीटोरियम ऐसे अनेकों समागमों का गवाह है जिसमें विभिन्न सरकारी विभागों में भर्ती हुए नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रयास से राज्य सरकार की वचनबद्धता झलकती है जो नौजवानों के हित सुरक्षित करने के लिए रोज़गार के नए आयाम कायम कर रही है।

मान ने कहा कि यह बहुत गर्व और संतोष की बात है कि यह सभी पद मेरिट के आधार पर भरे गये हैं। कहा कि राज्य सरकार ने अब तक 36097 सरकारी नौकरियों देकर नया रिकार्ड कायम किया है। उन्होंने कहा कि पिछले समय में किसी भी सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले महीनों में नौजवानों को इतनी बड़ी संख्या में नौकरियां नहीं दीं।

उन्होंने कहा कि राज्य के पिछले 'कप्तानों' की बुरी कारगुज़ारी के कारण राज्य के नौजवानों में विदेश जाने का रुझान पैदा हुआ है। कहा कि इन नेताओं ने नौजवानों को नौकरियां देने की तरफ कभी भी ध्यान ही नहीं दिया जिस कारण उनको मजबूरन अन्य मुल्कों की तरफ रूख करना पड़ा।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार ने नौजवानों को रोज़गार के मौके देकर इस नकारात्मक रुझान को रोक लगायी है। मुख्यमंत्री ने व्यंग्य करते हुए कहा कि राज्य के एक पूर्व वित्त मंत्री ने नौ वर्षों तक 'सरकारी ख़ज़ाना खाली' होने की बयानबाज़ी करके पंजाब के नौजवानों का मनोबल तोड़ा।

इस दौरान सीएम मान ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को मुकाबले की परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण देने के लिए अव्वल दर्जे के आठ प्रशिक्षण सैंटर खोल रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह केंद्र नौजवानों को यूपीएससी की परीक्षा पास करने और राज्य और देश में प्रतिष्ठित पदों पर सेवा निभाने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+