पंजाब: भगवंत मान ने भारत का पहला ई-टिंबर पोर्टल किया जारी, किसानों को मिलेगा फायदा
उन्होंने कहा कि पहले राज्य में लकड़ी की खरीद-फरोख्त बड़े स्तर पर गैर-संगठित मंडियों द्वारा की जाती थी, जिस कारण किसानों को इसका सही दाम नहीं मिल रहा था।

वन कृषि द्वारा किसानों की आमदन में वृद्धि कर उनको लाभ पहुंचाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को लुधियाना में भारत का पहला ई-टिंबर पोर्टल जारी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में अपनी किस्म का यह पहला पोर्टल वन विभाग द्वारा विकसित किया गया है और यह लकड़ी की बिक्री और खरीद में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित बनाएगा, जिससे किसानों को फायदा होगा।
उन्होंने कहा कि पहले राज्य में लकड़ी की खरीद-फरोख्त बड़े स्तर पर गैर-संगठित मंडियों द्वारा की जाती थी, जिस कारण किसानों को इसका सही दाम नहीं मिल रहा था। उन्होंने कहा कि यह ऑनलाइन पोर्टल किसानों के लिए लाभप्रद सिद्ध होगा क्योंकि वह अपनी पसंद की किसी भी जगह पर ऑनलाइन विधि द्वारा लकड़ी बेच सकते हैं। भगवंत मान ने कहा कि यह पोर्टल किसानों की उपज का लाभप्रद मूल्य सुनिश्चित बनाएगा, जिससे उनको वन कृषि की तरफ प्रोत्साहित किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें- पंजाब में सरकारी इमारतों की छतों पर बिजली पैदा करने वाली लगाई जाएगी सोलर यूनिट: भगवंत मान












Click it and Unblock the Notifications