भगवंत मान ने ट्रांसपोर्ट विभाग के अफसरों के साथ की मीटिंग, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
भगवंत मान ने आज ट्रांसपोर्ट विभाग के अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा हुई।

ड्राइविंग लाइसेंस और आर.सी. को लेकर लोगों को आ रही परेशानियों के चलते सी.एम. मान ने आज ट्रांसपोर्ट विभाग के अफसरों के साथ मीटिंग की। इस दौरान कई अहम मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। सी.एम. मान ने जिसकी जानकारी ट्वीट करके दी है। आज ट्रांसपोर्ट विभाग के अफसरों के साथ मीटिंग की। विभाग के कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई.... पिछले कई महीनों से तकनीकी कारणों करके लटकते डी.एल. और आर.सी. की समस्याएं दूर हो रही हैं, मुझे उम्मीद है कि 15 जून तक डी.एल. और आर.सी. का कोई बकाया केस नहीं रहेगा...
वहीं आपको बता दें कि ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भुल्लर ने मीटिंग दौरान यह दावा किया है कि 15 जून तक सभी डी.एल. और आर.सी. की समस्या को दूर कर दिया जाएगा। 15 जून तक डी.एल. और आर.सी. का कोई भी केस बकाया नहीं रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि 15 बस अड्डों का नवीनीकरण जल्द ही किया जाएगा। बता दें कि ड्राइविंग लाइसेंस और आर.सी. को लेकर लोगों को काफी लंबा इंतजार और काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।












Click it and Unblock the Notifications