पंजाब: नशा के खिलाफ भगवंत मान सरकार की सख्ती, हेरोइन सप्लाई करने आया युवक गिरफ्तार
सीआईए स्टाफ ने फिरोजपुर से जालंधर हेरोइन की सप्लाई देने आए भांगड़ा ग्रुप के सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 200 ग्राम हेरोइन मिली है। जांच में पता लगा कि उक्त हेरोइन फिरोजपुर के मशहूर तस्कर मदन मद्दी ने सप्लाई के लिए भेजी थी जो पाकिस्तान से फिरोजपुर बार्डर के माध्यम से हैरोइन मंगवाता है।
सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंदरजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान शाम पुत्र रोशन निवासी करनाम कालोनी फिरोजपुर के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने वडाला चौक पर ट्रैप लगाया था। इसी दौरान पैदल आ रहा युवक पुलिस को देख कर पीछे की तरफ भागने लगा।

पुलिस ने पीछा करके आरोपी को काबू करके उसकी तलाशी ली तो उसकी जेब में से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी ने माना कि वह मदन मद्दी से हेरोइन लेकर जालंधर सप्लाई देने आया था। आरोपी मद्दी को भी पुलिस ने नामजद करके फिरोजपुर स्थित उसके घर में रेड की लेकिन पता लगा कि वह अपने घर पर नहीं रहता। आरोपी मद्दी काफी समय से पाकिस्तान से हेरोइन मंगवा कर पंजाब के अलग-अलग जिलों में सप्लाई कर रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मदन मद्दी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications