पंजाब: भगवंत मान सरकार ने 10 IAS और 3 PCS अफसरों के तबादले के दिए आदेश, बदले गए 2 जिलों के DC
जाब इंडस्ट्रियल प्लाट अलॉटमेंट घोटाला मामले में बीते दिनों विजिलेंस पंजाब ब्यूरो द्वारा की गई कार्रवाई से रोष व्याप्त IAS/PCS अधिकारी हड़ताल पर चले गए थे।

पंजाब सरकार ने आज 10 IAS और 3 PCS अफसरों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए हैं। इनके अलावा दो जिलों के DC भी बदले गए हैं। मोहाली के DC अमित तलवार को डायरेक्टर स्पोटर्स एंड यूथ सर्विसेज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके स्थान पर जालंधर (अर्बन डेवलपमेंट) ADC अंशिका जैन को मोहाली का DC नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि पंजाब इंडस्ट्रियल प्लाट अलॉटमेंट घोटाला मामले में बीते दिनों विजिलेंस पंजाब ब्यूरो द्वारा की गई कार्रवाई से रोष व्याप्त IAS/PCS अधिकारी हड़ताल पर चले गए थे। CM भगवंत मान द्वारा निष्पक्ष जांच के भरोसे के बावजूद PCS अधिकारी काम पर नहीं लौटे।
CM मान को देना पड़ा सख्त अल्टीमेटम
CM पंजाब भगवंत मान ने PCS अधिकारियों के रवैए से खफा होकर उन्हें निर्धारित समय में काम पर लौटने का सख्त अल्टीमेटम देते हुए संस्पेंड करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद सभी PCS अधिकारी काम पर लौटे थे। यहां तक कि हड़ताल के दौरान लंबित पड़े कार्यों को निपटाने के लिए सभी PCS अधिकारियों ने अब शनिवार और रविवार को भी कामकाज करने का फैसला लिया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: एयरपोर्ट पर बंद पड़ी उड़ानों को लेकर सीएम मान ने जारी किए नए आदेश












Click it and Unblock the Notifications