पंजाब: एयरपोर्ट पर बंद पड़ी उड़ानों को लेकर सीएम मान ने जारी किए नए आदेश
पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एयरपोर्ट पर बंद हुई उड़ानों से लोगों को आ रही मुश्किलों को देखते हो नए आदेश जारी किए हैं।

पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एयरपोर्ट पर बंद हुई उड़ानों से लोगों को आ रही मुश्किलों को देखते हो नए आदेश जारी किए हैं। उन्होंने आज अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए कहा कि आने वाली मार्च के अंत तक आदमपुर (जालंधर) एयरपोर्ट से घरेलू उड़ाने से फिर से शुरू की जाएं। जानकारी के अनुसार आज शहरी उड्डयन विभाग की समीक्षा बैठक हुई।
जिसमें सीएम मान ने कहा की उड़ानें बंद होने से प्रवासी भारतियों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। जल्द से जल्द इस एयरपोर्ट से उड़ाने शुरू करने को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि उड़ाने दोबारा शुरू होने से इस क्षेत्र को बाकी देशों से सीधा सम्पर्क की सुविधा हासिल होगी। इस एयरोपोर्ट से जहां प्रवासी भारितयों के समय, पैसे की बचत होगी वहीं जालंधर शहर का आर्थिक विकास भी होगा।
इसके साथ सी.एम. मान ने हलवारा एयरपोर्ट पर में सिविल टर्मिनल के निर्माण के काम को भी 3 महीने के अंदर-अंदर निपटाने के आदेश जारी किए हैं। पंजाब सरकार सिविल एयर टर्मिनल के लिए पहले ही 50 करोड़ रुपए जारी कर चुकी है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होते ही पंजाब को आर्थिक विकास को बढ़ावा होगा। सी.एम. मान ने इस दौरान लोक निर्माण विभाग को इन एयरपोर्ट तक मार्गों के निर्माण का काम जल्द से जल्द करने के लिए कहा है।












Click it and Unblock the Notifications