पंजाब: भगवंत मान ने 10वीं-12वीं कक्षा के मैरिट में आए विद्यार्थियों को विधानसभा सेशन देखने का दिया मौका
मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा के मैरिट में आए विद्यार्थियों को विधान सभा सैशन दिखाने के बनाए गए अनूठे प्रोग्राम के अंतर्गत आज सरकारी स्कूलों के करीब 230 विद्यार्थियों ने विधान सभा का विशेष सेशन देखा।
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने हर जिले के 5-5 सरकारी स्कूलों के 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों का पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र को देखने आने पर विशेष स्वागत किया।

विद्यार्थियों और अध्यापकों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान, स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के साथ मिलनी भी की और उनके साथ यादगारी तस्वीर भी खिंचवाई। बैंस ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के जिलेवार टॉपर राज्य के सरकारी स्कूलों के लिए एक बड़ी संपत्ति हैं और उन्हें भविष्य में बड़ी ऊंचाइयों को हासिल करना है।
यह कार्यक्रम इन छात्रों को उच्च लक्ष्यों को प्राप्त करने के अवसर देने के लिए डिजाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बोर्ड परीक्षा के दौरान प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को 51000 रुपए की पुरस्कार राशि भी पहली बार प्रदान की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का मुख्य एजैंडा स्कूली शिक्षा में सुधार करना है।












Click it and Unblock the Notifications