पंजाब: भगवंत मान ने पीएम मोदी की मां हीराबेन के निधन पर जताया दुख
प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन मोदी का शुक्रवार सुबह अस्पताल में निधन हो गया। 100 साल की उम्र में उन्होंने अहमदाबाद में अंतिम सांस ली।

ट्वीटर के जरिए अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के माता जी के निधन की दुखद खबर उन्हें मिली। उन्होंने कहा कि मां का जिंदगी से जाना जीवन की सबसे बड़ी ना पूरी होने वाली कमी है। दुख की इस घड़ी में प्रधानमंत्री जी और उनके पूरे परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं...परमात्मा माता जी को अपने श्री चरणो में स्थान दें।
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन मोदी का शुक्रवार सुबह अस्पताल में निधन हो गया। 100 साल की उम्र में उन्होंने अहमदाबाद में अंतिम सांस ली। बता दें कि बीते बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर हीराबेन को अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ काडिग्योलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती करवाया गया था। जहां पीएम मोदी भी उनका हाल देखने पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें- पंजाब: भगवंत मान सरकार ने स्कूलों में किया बड़ा बदलाव, मंत्री बैंस बोले- नए साल से दिखेगा असर












Click it and Unblock the Notifications