ओडिशा में जल्‍द शुरू होगा भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, सीएम पटनायक बोले- अनुसंधान का केंद्र बनेगा

ओडिशा के जटनी के पास स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च भुवनेश्वर (एनआईएसईआर) में जल्‍द ही होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (एचबीसीएचआरसी) कैंसर अनुसंधान बनेगा। जिसकी नींव मंगलवार को मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने रखी। इस प्रोजेक्‍ट के भूमि पूजन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने बताया 200 बिस्तरों वाले कैंसर अस्पताल के साथ अत्याधुनिक सुविधा और रिसर्च यूनिट को वैश्विक मानकों के कैंसर देखभाल, अनुसंधान और नवाचार केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

HBCHRC

सीएम पटनायक ने कहा होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (एचबीसीएचआरसी) कैंसर अनुसंधान का केंद्र होगा, जो कैंसर ट्रीटमेंट और रोकथाम संबंधी इनोवेशन और सफलताओं को बढ़ावा देगा।

बता दें ओडिशा में 650 करोड़ के ये प्रोजेक्‍टा दिसंबर 2025 तक कम्‍पलीट होकर इसके शुरूहोने की उम्‍मीद है। ये टाटा स्टील फाउंडेशन (TSF) और परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) के बीच एक संयुक्त उद्यम है। TSF 250 करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल का निर्माण करेगा और इसे मरीजों के लिए दान करेगा।

वहीं टाटा मेमोरियल सेंटर (टीएमसी) को जबकि डीएई ने चिकित्सा उपकरण, धर्मशाला, आवासीय परिसर और मानव संसाधन के लिए 400 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। वहीं ओडिशा सरकारन ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च भुवनेश्वर (एनआईएसईआर) में परिसर में पांच एकड़ क्षेत्र में मेडिकल साइक्लोट्रॉन सुविधा के लिए 65 एकड़ जमीन और 150 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता सौंपी है।

सीएम ने बताया 2025 में बन कर तैयार होने के बाद कैंसर रोगियों के इलाज और इस जानलेवा बीमारी पर किए जाने वाले अनुसंधान के लिए स्‍थापित किए जा रहा ये अस्‍पताल एशिया में सबसे एडवांस रिसर्च स्‍तर का साइक्लोट्रॉन होगा।


सीएम ने बताया कि इस अस्‍पताल तक पहुंचने के लिए मो बस पहल के जरिए एक अच्‍छा मार्ग और सीधी परिवहन सहायता दी जाएगी। इसके अलावा इसके करीब एक फायर स्‍टेशन स्‍थापित किया जाएगा। ओडिशा के मरीजों को मुफ्त स्वास्थ्य देखभाल देने के लिए अस्पताल को प्रमुख बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना (बीएसकेवाई) के तहत सूचीबद्ध किया जाएगा। सीएम ने कहा कि इसके परिसर में एक आहार केंद्र भी स्थापित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+