बस्तर हत्याकांड: रमन सिंह पर सीएम भूपेश का पलटवार, कहा- बीजेपी राज में शहीद हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, रमन सिंह जी 15 साल तक सत्ता में रहें। नक्सलियों का दंश सबसे अधिक किसी पार्टी ने झेला है तो वह कांग्रेस पार्टी ही है। रमन सिंह के शासन में ही हुआ था जब हमारे प्रथम पंक्ति के सारे नेता शहीद हो गए।

bhupes

बीती शुक्रवार की रात नारायण्ापुर में भाजपा नेता की हत्या कर दी गई है। इसके बाद से प्रदेश में हत्याओं को लेकर सियासत जारी है। शनिवार को इसी मामले में पूर्व और वर्तमान मुख्यमंत्री आमने सामने आ गए। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ट्वीट कर राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लिखा है कि दाउ भूपेश बघेल याद रखें कि हर एक हत्या का हिसाब होगा। पूर्व मुख्यमंत्री के ट्वीट और बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया।

उन्होंने कहा कि 15 वर्ष तक प्रदेश में शासन करने वाले रमन सिंह के समय इस तरह की हत्याओं पर वे कहते थे कि राजनीति नहीं होनी चाहिए। आज वैसे ही मामले में राजनीति देखने लगे। झीरमकांड के लिए रमन सिंह को नार्को टेस्ट के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि नार्को टेस्ट से झीरम में जो राजनीतिक आपराधिक षडयंत्र है वह सामने आ जाएगा। हत्या हुई है इससे कोई इन्कार नहीं है, लेकिन उसमें षड़यंत्र छिपा हुआ है यह उजागर होना चाहिए।

बस्तर में हत्याओं का दौर जारी : रमन सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने जगदलपुर रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बस्तर में हत्याओं का दौर जारी है। एक महीने में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की इस तरह तीसरी हत्या हुई है। पहले जगदलपुर के बुधराम करताम, फिर बीजापुर के नीलकंठ कक्केम और अब नारायण्ापुर में जिला भाजपा के उपाध्यक्ष सागर साहू की हत्या हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार इस तरह की घटनाओं को रोकने में पूरी तरह से असफल साबित हुई है।

रमनराज में शहीद हुए कांग्रेस के प्रथम पंक्ति के सारे नेता : भूपेश
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, रमन सिंह जी 15 साल तक सत्ता में रहें। नक्सलियों का दंश सबसे अधिक किसी पार्टी ने झेला है तो वह कांग्रेस पार्टी ही है। रमन सिंह के शासन में ही हुआ था जब हमारे प्रथम पंक्ति के सारे नेता शहीद हो गए। इसीलिए हम कहते रहे हैं कि वह राजनीतिक आपराधिक षडयंत्र था। उसकी जांच हमें दे दें। अगर वे कवासी लखमा का नार्को टेस्ट मांग रहे हैं तो इनका भी नार्को टेस्ट हो जाए। क्यों चुप हैं। सामने आ जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+