सिंगल यूज प्‍लास्टिक के खतरे से निपटने के लिए तेलंगाना में शुरू किया गया बरतन बैंक, जानें इसके बारे में

सिंगल यूज प्‍लास्टिक का उपयोग बड़े पैमाने पर शादी-ब्याह और सामाजिक और धार्मिक समारोहों में होता है। जिसके चलते पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा है। सिंगल प्‍लास्टिक यूज के उपयोग पर लगाम कसने के लिए तेलंगाना के एमयूडी विभाग ने एक अनोखी पहल की है।

Bartan Banks

एमयूडी विभाग ने "बरतन बैंक" की शुरूआत की है जो शादी समारोह, सामाजिक और धार्मिक आयोजन में सिंगल यूज प्‍लास्टिक के विकल्‍प के तौर पर स्‍टेनलेस स्टील के बर्तन प्लेट, गिलास, कटोरे और चम्मच उपलब्ध करवाएगा। दोबारा यूज में आने वाले ये बर्तन बैंक मामूली किराये पर उपब्ध करवाए जाएंगे।

1.75 लाख रुपये की औसत सेटअप लागत से शुरू किए जाने वाले इस बरतन बैंक में 500 से 1,000 मेहमानों वाले आयोजनों के लिए बर्तन सप्‍लाई किया जा सकता है। तेलंगाना के एमयूडी विभाग द्वारा शुरू किया गया ये "बरतन बैंक" आर्थिक रूप से टिकाऊ है और किराया भी कम है इसके साथ ही ये पर्यावरण को भी सुरक्षित रखेगा।

एमएयूडी ने स्लम और शहर-स्तरीय संघों सहित स्वयं-सहायता समूहों और समुदाय-आधारित संगठनों के सहयोग से सभी 32 जिला मुख्यालयों और नगर पालिकाओं में ये बरतन बैंक स्थापित करने की योजना बनाई है।एमएयूडी ने स्लम और शहरी स्‍तर के संघों, स्वयं-सहायता समूहों और समुदाय-आधारित संगठनों के सहयोग से तेलंगाना के 32 जिला मुख्‍यालयों में ये औ नगर पालिकाओं में ये बरतन बैंक बनाने का लक्ष्‍य रखा है।

गुरुवार को बरतन बैंक का उद्घाटन करते हुए नगापालिका क्षेत्रों में गरीबी उन्मूलन के लिए टीएस मिशन की एमडी पामेला सत्पथी ने प्‍लास्टिक का यूज ना करने और इस सकारात्‍मक पहल में सहयोग करने का आग्रह किया है।

सीडीएमए अधिकारियों ने कहा छोटे से बड़े समारोहों में प्लास्टिक डिस्पोजल यूज किया जा रहा है जिसके कारण बहुत सारा कचरा उत्पन्न हो रहा है। इस बर्तन बैंक के जरिए सिंगल-यूज प्‍लास्टिक से निपटने और इसका उपयोग आयोजनों में कम से कम हो इस पर ध्‍यान केन्द्रित कर रहे हैं। बरतर बैंक टेंट हाउस की तर्ज पर काम करता है जो शादी या जन्मदिन की पार्टियों और अन्य कार्यक्रमों में खाना पकाने और भोजन परोसने के लिए स्टेनलेस स्टील के बर्तन मुहैया करवाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+