Jharkhand: सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेडिकल प्रोटेक्शन बिल सहित 40 प्रस्तावों को मंजूरी
हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में चिकित्सा सेवा संस्थान (हिंसा एवं संपत्ति क्षति) पर रोक लगाते हुए चिकित्सा आरक्षण (चिकित्सा आरक्षण) 2023 को मंजूरी दी गयी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में चिकित्सा सेवा संस्थान (हिंसा एवं संपत्ति नुकसान) निवारण विधेयक (मेडिकल प्रोटेक्शन विधेयक ) 2023 को मंजूरी दे दी गई। बैठक में 40 प्रस्तावों पर मुहर लगी। इसके साथ ही पंडरा-कांके पथ को फोरलेन करने की मंजूरी मिली।
शैक्षणिक संस्थानों से 25 फीसदी होल्डिंग टैक्स
कैबिनेट ने झारखंड नगर पालिका संपत्ति कर निर्धारण संग्रहण व वसूली नियमावली 2022 के नियम चार व छह में संशोधान कर होल्डिंग वसूली के फार्मूले में बदलाव को मंजूरी दी है। अब एक प्रमंडल में जितने भी नगर निकाय हैं, सभी की दर का औसत निकालकर उस निकाय का होल्डिंग तय किया जाएगा। शैक्षणिक संस्थानों से 25 फीसदी ही होल्डिंग टैक्स ली जाएगी।
ट्रस्ट या नॉट फार प्राफिट संगठन के तौर पर रजिस्टर्ड संस्थानों को सुविधा मिलेगी। कोचिंग को यह सुविधा नहीं मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications