पंजाब में पुलिस कांस्टेबलों भर्ती करा रही सरकार, 1156 पदों के लिए आए युवाओं के 65 हजार आवेदन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार पुलिस के कांस्टेबल्स की भर्ती करा रही है। सरकार की ओर से 1156 पदों को भरना है। इन पदों के लिए सूबे के करीब 65 हजार युवाओं ने आवेदन किया है। मतलब एक पद पर 56 अभ्यर्थी अपना-अपना दावा ठोकेंगे। शुक्रवार को लिखित परीक्षा शुरू हुई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी आवेदकों को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में 2500 नए पद सृजित किए हैं। साथ ही अब अब 18943 नौकरियां सरकार दे चुकी है। यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। सरकार की तरफ से राज्य को युवाओं नौकरी देने के लिए भर्ती प्रक्रिया निकाली गई है। इस दौरान कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर रैंक तक भर्ती प्रक्रिया चलेगी।
बता दें कि 2500 पदों पर भर्ती कर सरकार अपना चुनावी वादा पूरा करना चाह रही है। मान सरकार बेहद तेज गति से भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है। हालांकि राज्य सरकार ने साफ किया है कि परीक्षा पूरी तरह नकल मुक्त होगी। अगर कोई भी सरकार द्वारा निर्धारित नियमों को तोड़ता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।
परीक्षा देने जा रहे युवाओं को भी अलर्ट रहने को कहा गया है। उन्हें समझाया गया है कि अगर कोई परीक्षा में पास करवाने या नौकरी दिलाने का दावा करता है तो इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी दें। किसी के भी नाम का खुलासा नहीं किया जाएगा।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications