निजी ऑपरेटरों की AOBOA एसोसिएशन ने ओडिशा सरकार द्वारा Mo बस सेवा पर जताया विरोध

ओडिशा सकरार ने राज्‍य में नए मार्गों पर लोकेशन एक्सेसिबल मल्टी-मोडल इनिशिएटिव (LAccMI) के तहत Mo बस सेवा और बसें शुरू करने का फैसला किया है। राज्‍य सरकार के इस फैसले का ऑल ओडिशा बस ओनर्स एसोसिएशन (AOBOA) ने विरोध जताया है।

 Mo Bus Service

एओबीओए ने दावा किया कि वाणिज्‍य और परिवहन मंत्री ने 26 अक्टूबर को आयोजित एक बैठक दौरान राज्य में एमओ बसों के संचालन के संबंध में यथास्थिति बनाए रखने का आश्वासन दिया था।

एसोसिएशन के महासचिव देबेंद्र साहू ने बताया कि इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आवास और शहरी विकास विभाग राज्य में एमओ बस सेवाओं के विस्तार पर अंतिम निर्णय लेने के लिए एक समिति बनाएगा।उन्‍होंने कहा आश्चर्यजनक तरीके से विभाग ने समिति के परामर्श के बिना हवाई अड्डे से पुरी और कटक के लिए मो बस सेवा शुरू की है। बिना किसी पूर्व परामर्श के क्योंझर और बेरहामपुर क्षेत्रों में भी सेवा शुरू करने की योजना है, जो अनैतिक है

आवास और शहरी विकास विभाग ने भुवनेश्वर में बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (बीपीआईए) से पुरी और कटक तक नए मार्गों पर मो बस सेवाएं शुरू की हैं। इस सेवा को क्योंझर और बेरहामपुर में भी शुरू करने की योजना है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को लिखे पत्र में एसोसिएशन ने हजारों निजी बस ऑपरेटरों और इन बसों पर निर्भर परिवारों के हित के लिए योजनाओं पर पुनर्विचार करने और एमओ बस सेवाओं के विस्तार को रोकने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+