आंध्र प्रदेश: चंद्रबाबू नायडू पर भड़की YSRCP, कहा- सीएम के खिलाफ बोली जा रही अपमानजनक भाषा
विजयवाड़ा, 17 जून: आंध्र प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी ने विपक्षी टीडीपी के नेताओं पर खराब भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। राज्य सरकार में उद्योग मंत्री गुडिवड़ा अमरनाथ ने कहा है कि विधानसभा में विपक्ष के नेता और टीडीपी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीडीपी नेताओं ने अनाकापल्ली जिले में मिनी महानु के दौरान सीएम और सरकार को लेकर एकदम बेबुनियाद और गलत प्रचार किया।

गुडिवड़ा अमरनाथ ने ताडेपल्ली में वाईएसआरसीपी के केंद्रीय कार्यालय में संवाददाताओं से कहा कि नायडू अपनी पार्टी के नेताओं को एक जिम्मेदार विपक्षी नेता की भूमिका निभाने के बजाय मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। नायडू ने विभाजन के बाद पांच साल के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कुछ नहीं किया लेकिन अब वो मौजूदा सरकार के खिलाफ झूठ फैलाने में व्यस्त हैं।
मंत्री ने इस दौरान राज्य में लागू की जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने ही बीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यकों के लिए सामाजिक न्याय किया है। उन्होंने कहा कि नायडू को सोचना चाहिए कि पूर्व में तेदेपा का समर्थन करने वाले बीसी वाईएसआरसीपी के साथ क्यों कर रहे हैं और अब जगन मोहन रेड्डी का समर्थन कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications