आंध्र प्रदेश: 'TDP बताए कि 2014 से 19 तक पिछड़े वर्गों के लिए क्या किया', YSRC ने दी चुनौती

आंध्र प्रदेश की वाईएसआरसी सरकार ने पिछड़े वर्गों के कल्याण की अनदेखी को लेकर टीडीपी को चुनौती दी है। टीडीपी महासचिव नारा लोकेश ने कहा था कि वाईएसआरसी सरकार अपने शासन काल में पिछड़े वर्गों के कल्याण पर ध्यान नहीं दे रही है।

वाईएसआरसी के नेता और राज्यसभा सांसद मोपीदेवी वेंकटरमण राव टीडीपी महासचिव नारा लोकेश के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा है कि 'टीडीपी ये बताए कि वो उन्होंने अपने शासन काल में 2014 से 19 तक पिछड़े वर्गों के लिए क्या किया था।'

MP Mopidevi Venkataramana Rao

शुक्रवार को नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए मोपीदेवी ने टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे लोकेश के दावों को खारिज कर दिया। मोपीदेवी वेंकटरमण ने कहा, ''हम समय-समय पर विपक्षी टीडीपी नेताओं को यह बताने के लिए चुनौती दे रहे हैं कि पिछले टीडीपी शासन ने पिछड़े वर्गों के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए क्या किया था।''

वाईएसआरसी सांसद मोपीदेवी वेंकटरमण ने पूछा, 'अगर पिछली टीडीपी सरकार ने पिछड़े वर्गों के सशक्तिकरण के लिए बहुत कुछ किया था तो वे हमारी चुनौतियों का जवाब देने से क्यों पीछे हट रहे हैं।'

मोपीदेवी वेंकटरमण ने कहा कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में पिछड़े वर्गों को उचित महत्व दिया है। मोपीदेवी ने कहा कि पिछड़े वर्गों के लिए आयोग की स्थापना के अलावा, 45% कैबिनेट बर्थ (11 मंत्री) और विधानसभा अध्यक्ष पद भी शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+