चिकित्सा सुविधाओं के मामले में रोल मॉडल बनेगा आंध्र प्रदेश: सीएम जगन मोहन रेड्डी
सीएम जगन मोहन रेड्डी ने कहा, 'यह स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम गरीबों के कल्याण के लिए राज्य सरकार की चिंता और प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालता है। हम मानते हैं कि इलाज से बेहतर रोकथाम है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि पेंशन की तरह, लोगों को उनके दरवाजे पर चिकित्सा सुविधाएं दी जाएंगी। सीएम जगन मोहन ने गुरुवार को पलांडू जिले के लिंगमगुंटला गांव में औपचारिक रूप से फैमिली डॉक्टर कॉन्सेप्ट की शुरुआत की और जनता को संबोधित किया।
अपनी तरह के इस पहले कार्यक्रम का उद्देश्य निवारक स्वास्थ्य सेवा को लोगों के घर-घर तक पहुंचाना है, ताकि सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाओं तक पहुंच की कमी के कारण उन्हें नुकसान ना उठाना पड़े।
सीएम जगन मोहन रेड्डी ने कहा, 'यह स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम गरीबों के कल्याण के लिए राज्य सरकार की चिंता और प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालता है। हम मानते हैं कि इलाज से बेहतर रोकथाम है।'
मुख्यमंत्री जगन मोहन ने आगे कहा, 'फैमिली डॉक्टर कॉन्सेप्ट के माध्यम से, प्रारंभिक चरण में हृदय संबंधी समस्याओं या कैंसर समेत किसी भी बीमारी को रोकने और उसके इलाज पर जोर दिया जाता है ताकि लोगों को ना केवल समय पर मदद मिल सके, बल्कि भारी चिकित्सा व्यय भी बचाएं।'
जगन मोहन ने आगे कहा, 'आंध्र प्रदेश में फैमिली डॉक्टर का कॉन्सेप्ट देश के लिए एक उदाहरण के रूप में काम करेगा। कुछ ही समय में अन्य राज्य इस मॉडल को दोहराने की कोशिश करेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications