आंध्र प्रदेश: जीडी नेल्लोर में टीडीपी कार्यकर्ता घायल, नारा लोकेश ने पुलिस पर साधा निशाना

टीडीपी कार्यकर्ताओं और स्थानीय पुलिस के बीच हाथापाई हुई जिसमें नारा लोकेश के पास माइक लाने की कोशिश कर रहे पार्टी कार्यकर्ता बाशा को चोटें आईं। नारा लोकेश ने पुलिस की मनमानी पर जमकर निशाना साधा।

andhra pradesh

तेलुगु देशम पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नारा लोकेश ने गुरुवार को चित्तूर जिले के जीडी नेल्लोर मंडल के समसीरेड्डीपल्ली गांव की यात्रा के दौरान उनकी युवगलम पदयात्रा के लिए बाधा उत्पन्न करने और एक पार्टी कार्यकर्ता को घायल करने पर राज्य की पुलिस पर निशाना साधा। अपनी पदयात्रा के 14वें दिन, नारा लोकेश समसीरेड्डीपल्ली गांव पहुंचे और अपना भाषण शुरू करने के कुछ ही देर बाद, स्थानीय पुलिस ने लोकेश को लोगों को संबोधित करने से रोकने की कोशिश की।

टीडीपी कार्यकर्ताओं और स्थानीय पुलिस के बीच हाथापाई हुई जिसमें नारा लोकेश के पास माइक लाने की कोशिश कर रहे पार्टी कार्यकर्ता बाशा को चोटें आईं। नारा लोकेश ने पुलिस की मनमानी पर जमकर निशाना साधा।

स्थानीय पुलिस को भारतीय संविधान की प्रति दिखाते हुए नारा लोकेश ने कहा, 'हम डॉक्टर बीआर अंबेडकर के संविधान का पालन करते हैं, न कि किसी और के संविधान का, जिसका आप जैसे कुछ अधिकारी पालन कर रहे हैं। चंद पुलिस अधिकारियों के कारण आज उसे पूरे पुलिस बल की बदनामी हो रही है, जो सविधान में विश्वास रखते हैं।'

Andhra Pradesh: TDP worker injured in GD Nellore, Nara Lokesh targets police
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+