आंध्र प्रदेश: नारा लोकेश अपनी पदयात्रा फिर से कर रहे शुरू, चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद रोक दी थी

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश अपनी पदयात्रा फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इसी महीने 29 सितंबर (शुक्रवार) से पदयात्रा युवागलम शुरू कर रहे हैं।

बता दें कि आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख की 9 सितंबर को गिरफ्तारी हो गई थी। जिसके चलते यात्रा को रोक दिया गया था। वहीं, अब फिर से यात्रा को शुरू करने का फैसला लिया गया है।

आंध्र प्रदेश: नारा लोकेश अपनी पदयात्रा फिर से कर रहे शुरू

नारा लोकेश की पदयात्रा कोनसीमा जिले के रजोल निर्वाचन क्षेत्र में वहीं से शुरू होगी, जहां से वह 29 तारीख की रात को रवाना हुई थी। यह फैसला टीडीपी के मामलों की निगरानी के लिए गठित राजनीतिक कार्रवाई समिति की पहली बैठक के दौरान लिया गया है।

लोकेश ने बताया कि जैसे ही उन्होंने अपनी पदयात्रा दोबारा शुरू करने की घोषणा की, राज्य सरकार ने उन्हें इनर रिंग रोड मामले में ए-14 में शामिल कर लिया। उन्होंने अगला चुनाव जीतकर सरकार को रिटर्न गिफ्ट देने का भरोसा जताया है। लोकेश ने इस बात पर जोर दिया कि न तो उन्हें और न ही उनके परिवार के सदस्यों या दोस्तों को कौशल विकास मामले से कोई पैसा या लाभ मिला।

नारा लोकेश ने इनर रिंग रोड, फाइबर ग्रिड और कौशल विकास निगम पर उठाया सवाल

टीडीपी महासचिव ने बताया कि अधिकारियों के पास मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करने की शक्ति है। लेकिन दिल्ली में ऐसा करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। उन्होंने सरकार पर यह जानते हुए भी कि मामले में कोई दम नहीं है। उन्होंने बेबुनियाद अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया। लोकेश ने इनर रिंग रोड, फाइबर ग्रिड और कौशल विकास निगम से उनके संबंध पर सवाल उठाया।

यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश: रोक दिया गया स्टील प्लांट का निजीकरण, बीजेपी सांसद नरसिम्हा राव का बड़ा बयान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+