आंध्र प्रदेश: टीडीपी की मांग, सिटिंग जज से कराई जाए तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम मामले की जांच
आंध्र प्रदेश:
अमरावती, 13 जून: आंध्र प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) प्रशासन के घटनाक्रम की जांच सिटिंग जज से कराई जाए। पार्टी ने मुख्यमंत्री जगन रेड्डी से मौजूदा जज से मामले की जांच का आदेश देने की मांग की है।

रविवार को टीडीपी के तिरुपति संसदीय क्षेत्र के प्रभारी जी. नरसिम्हा यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मंदिर के प्रशासक कथित तौर पर मंदिर के अंदर भगवान वेंकटेश्वर के बजाय सीएम जगन मोहन रेड्डी का नाम जप रहे हैं। यादव ने मंदिर प्रशासन में कुछ ऐसे घटनाक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है, जिस पर सरकार की ओर से स्पष्टीकरण दिया जाना चाहिए।
उन्होंने एक कैबिनेट सदस्य के साथ विपक्षी नेताओं को 'अपशब्द' देने और तिरुमाला हिल्स पर राजनीतिक मुद्दों को उठाने के लिए भी एतराज जताया, जो दशकों से सभी दलों द्वारा छोड़ी दी गई प्रथा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को सलाह दी कि वे अपने मंत्रियों को शालीनता और शिष्टाचार की 'लक्ष्मण रेखा' पार करने से रोकें।
नरसिम्हा यादव ने कहा कि सरकार की ओर से असहमति की आवाज को दबाने के लिए पुलिस तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की असहमित को कुचलने की इन कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और राज्य भर में इसको लेकर जनता के साथ सड़कों पर उतरा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications