आंध्र प्रदेश: SIPB ने दी 1.44 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी

जगन मोहन रेड्डी ने एक बार फिर दोहराया कि उनकी सरकार स्थानीय लोगों के लिए सभी उभरते उद्योगों में 75 प्रतिशत नौकरियां सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

andhra pradesh

आंध्र प्रदेश राज्य निवेश संवर्धन बोर्ड (एसआईपीबी) ने मंगलवार को राज्य में ऊर्जा, डाटा सेंटर सहित विभिन्न क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करने के लिए निवेश प्रस्तावों की एक श्रृंखला को मंजूरी दे दी। ताडेपल्ली स्थित अपने कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में 1.44 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जो 1.08 लाख से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करेगा।

बैठक के दौरान, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे निवेशकों के साथ खड़े रहें और यह सुनिश्चित करें कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय के भीतर शुरू हो जाएं। जगन मोहन रेड्डी ने एक बार फिर दोहराया कि उनकी सरकार स्थानीय लोगों के लिए सभी उभरते उद्योगों में 75 प्रतिशत नौकरियां सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए सीएम जगन ने कहा, 'वाईएसआरसी सरकार के सत्ता में आने के बाद ऊर्जा नीति में अहम बदलाव किए गए हैं। सरकार किसानों को पट्टे पर दी गई प्रत्येक एकड़ जमीन के लिए 31,000 रुपये का भुगतान कर रही है और उसे बिजली कंपनियों से प्रति मेगावाट 1 लाख रुपये मिल रहे हैं।'

SIPB ने दैनिक आधार पर 500 किलोलीटर इथेनॉल का उत्पादन करने के लिए 498.84 करोड़ रुपये के निवेश के साथ कृष्णा जिले के मल्लवल्ली पार्क में एक इथेनॉल निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए अविसा फूड्स एंड फ्यूल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इकाई कम से कम 3,300 लोगों को रोजगार प्रदान करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+