आंध्र प्रदेश के अधिकारियों ने मचकुंड में ओडिशा सरकार के साइन बोर्ड उखाड़ फेंके, भाजपा ने की आलोचना
आंध्र प्रदेश और ओडिशा के बीच चल रहे क्षेत्रीय विवाद चल रहा है। वहीं आंध्र प्रदेश (AP) के अधिकारियों ने मचकुंड में ओडिशा सरकार के साइन बोर्ड उगाड़ कर फेंक दिए हैं। भाजपा ने इसके लिए कोरापुट प्रशासन की आलोचना की है।

कथित तौर पर आंध्र प्रदेश के कुछ ओडिशा-आंध्र सीमा पर स्थित मचकुंड जलविद्युत प्रोजक्ट के पास कोरापुट जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए कुछ साइन बोर्ड अधिकारियों ने हटवा दिए है।
हालांकि कोरापुट जिले के भाजपा के नेताओं ने बताया कि ये घटना दो-तीन दिन पुरानी है लेकिन स्थानीय प्रशासन ने साइन बाेर्ड को फिर से स्थापित नहीं किया।
भाजपा ने बताया कि ओडिशा के अधिकारियों की कोरापुट जिले के सीमावर्ती इलाकों में मनमानी जारी है। भाजपा ने कहा राज्य सरकार और कोरापुट प्रशासन सीमावर्ती क्षेत्रों को आंध्र प्रदेश के अतिक्रमण से बचाने में विफल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications