आंध्र प्रदेश: नारा लोकेश बोले, 'केवल मेहनत करने वाले नेताओं को मिलेगा टिकट'

नारा लोकेश ने कहा कि उन नेताओं को टीडीपी में शामिल नहीं किया जाएगा, जिन्होंने पहले पार्टी में सत्ता और पदों का आनंद लिया और बाद में अन्य दलों में शामिल हो गए।

andhra pradesh

टीडीपी महासचिव नारा लोकेश ने यह स्पष्ट किया है कि आगामी चुनावों में पार्टी के टिकटों के आवंटन के लिए प्रदर्शन ही एकमात्र मानदंड है। उन्होंने कहा कि भले ही नारा लोकेश क्यों ना हो, किसी भी नेता को कड़ी मेहनत के बिना टिकट नहीं मिल सकता है।

शनिवार को मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत में लोकेश ने कहा कि टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू उम्मीदवारों के प्रदर्शन को देखते हुए टिकटों की लिस्ट फाइनल करेंगे। नारा लोकेश ने कहा, 'मेरी युवा गालम पदयात्रा के दौरान तेदेपा नेताओं का केवल हाथ उठाना उन्हें पार्टी का टिकट पक्का करने में कोई मदद नहीं करेगा।'

नारा लोकेश ने आगे कहा, 'टीडीपी ने चुनाव जीतने के लिए निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारियों के नेतृत्व में समन्वय के साथ काम करने के लिए पार्टी के नेताओं को निर्देश दिए हैं। 2024 में राज्य की सत्ता में लौटने के लिए कुछ ऐसे निर्वाचन क्षेत्रों में नए नेतृत्व को आगे बढ़ाया जाएगा, जहां पार्टी कमजोर है। मैं खुलासा करना चाहता हूं कि सांसदों और विधायकों सहित कई वाईएसआरसी नेताओं ने टीडीपी में शामिल होने में रुचि दिखाई है।'

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के लिए काम करने के इच्छुक सभी लोगों का हम स्वागत करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन नेताओं को शामिल करने की कोई जरूरत नहीं है, जिन्होंने पहले टीडीपी में सत्ता और पदों का आनंद लिया, और बाद में अन्य दलों में शामिल हो गए। ये नेता अब टीडीपी में वापस आने की कोशिश कर रहे हैं।

नारा लोकेश ने कहा कि टीडीपी सिंचाई और पेयजल की कमी, औद्योगिक पिछड़ेपन और बेरोजगारी जैसे मुद्दों के प्रभावी समाधान प्रदान करते हुए सूखाग्रस्त क्षेत्र के विकास के लिए एक रोडमैप जारी करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+