आंध्र प्रदेश: जगन मोहन की सरकार में 37956 से बढ़कर 60800 हुए एमएसएमई

रामी रेड्डी ने कहा, 'जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व में वाईएसआरसी सरकार के केवल साढ़े तीन साल के शासन में एमएसएमई का प्रतिशत 60 प्रतिशत बढ़ गया है और इस क्षेत्र में कर्मचारियों की संख्या में 38 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

andhra pradesh

वाईएसआर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अल्ला अयोध्या रामी रेड्डी ने बुधवार को कहा कि वाईएस जगन मोहन रेड्डी द्वारा आंध्र प्रदेश में सरकार बनाने के बाद, प्रदेश में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की संख्या साढ़े तीन साल के भीतर 37,956 से बढ़कर 60,800 इकाई हो गई है।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, उन्होंने विपक्षी तेलुगु देशम पार्टी के हमले पर जवाब देते हुए कहा कि अकेले एमएसएमई क्षेत्र ने 5,61,235 लोगों को रोजगार प्रदान किया है। रामी रेड्डी ने कहा, 'जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व में वाईएसआरसी सरकार के केवल साढ़े तीन साल के शासन में एमएसएमई का प्रतिशत 60 प्रतिशत बढ़ गया है और इस क्षेत्र में कर्मचारियों की संख्या में 38 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।'

उन्होंने कहा कि यह एमएसएमई रिस्टार्ट, वाईएसआर जगन्ना बदुगा विकासम, डॉ. वाईएसआर नवोदयम, वाईएसआर चेयुथा और वाईएसआर आसरा पहल जैसी योजनाओं के माध्यम से सरकार द्वारा विभिन्न सब्सिडी की पेशकश के कारण संभव हुआ है। इसके अलावा कोविड महामारी के बावजूद एमएसएमई प्रदेश में समृद्ध हुए हैं।

रामी रेड्डी ने कहा, 'तेलुगु देशम पार्टी के पास ऐसा कुछ भी दिखाने के लिए नहीं है, जो उसने प्रदेश की जनता के हित में किया हो। लेकिन, आज मेरे पास साक्ष्य हैं कि सीएम जगन ने आंध्र प्रदेश के लिए क्या किया है। आंकड़े अपनी गवाही खुद देते हैं। पिछले साढ़े तीन वर्षों में, इंफोसिस, एचसीएल, टेक्नोटास्क, आईजेन अमेरिकन सॉफ्टवेयर, टेकबुल, कॉम्प्लेक्स सिस्टम सहित अन्य आईटी कंपनियों ने विशाखापत्तनम और राज्य के टियर-2 शहरों में परिचालन शुरू कर दिया है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+