IPL 2026 Orange Cap: इन खिलाड़ियों के सिर सजी ऑरेंज और पर्पल कैप, किसने बनाए सबसे ज्यादा रन? बरसा पैसा!
IPL 2026 Orange Cap: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के खिताबी मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरी बार रजत पाटीदार की कप्तानी में ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। इस ऐतिहासिक खिताबी जीत के साथ जहां आरसीबी ने टूर्नामेंट में अपनी बादशाहत साबित की। वहीं सीजन के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को मिलने वाले ऑरेंज कैप (Orange Cap) का समीकरण भी पूरी तरह साफ हो गया है।
वैभव सूर्यवंशी के सिर सजी ऑरेंज कैप (IPL 2026 Orange Cap)
आईपीएल 2026 में गेंद और बल्ले के बीच बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला। लेकिन रनों के मामले में बाजी राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने मारी। उन्होंने इस सीजन के 16 मैचों में कुल 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। इस साल टूर्नामेंट में बल्लेबाजों का जबरदस्त दबदबा रहा, जिसके तहत सीजन में कुल 9 शतक देखने को मिले। बता दें कि आईपीएल में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप जीतने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को 10-10 लाख रुपये की इनामी राशि मिलती है।

इस सीजन के 3 सबसे बड़े बैटिंग रिकॉर्ड्स
दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल ने इस सीजन में नाबाद 152 रनों की पारी खेली, जो आईपीएल इतिहास में किसी भी भारतीय बल्लेबाज का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ महज 36 गेंदों में इस सीजन का सबसे तेज शतक जड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर उर्विल पटेल ने यशस्वी जायसवाल के सर्वकालिक रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए लखनऊ के खिलाफ मात्र 13 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया। इसके अलावा प्रियंश आर्य ने भी 16 गेंदों में पचासा लगाया।
ट्रॉफी और ऑरेंज कैप का दुर्लभ संयोग
आईपीएल के इतिहास में ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जब चैंपियन बनने वाली टीम का खिलाड़ी ही ऑरेंज कैप भी जीते। 18 वर्षों के इतिहास में यह कारनामा केवल दो खिलाड़ी कर सके हैं। साल 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स के रॉबिन उथप्पा और 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ ने यह मुकाम हासिल की है। इस साल आरसीबी चैंपियन तो बनी लेकिन ऑरेंज कैप उपविजेता गुजरात या विजेता बेंगलुरु के बजाय राजस्थान के पाले में गई।
ऐसा रहा है ऑरेंज कैप का इतिहास
साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श (616 रन) पहले ऑरेंज कैप विनर बने थे। भारतीयों में महान सचिन तेंदुलकर ने साल 2010 में पहली बार इस पुरस्कार पर कब्जा किया था। साल 2016 में आरसीबी के विराट कोहली ने 4 शतकों की मदद से 973 रन बनाए थे, जो आईपीएल के एक सीजन में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन हैं। 2024 में भी कोहली ने 741 रनों के साथ यह कैप जीती थी।
ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने इतिहास में सबसे ज्यादा 3 बार (2015, 2017, 2019) ऑरेंज कैप जीती है, जबकि क्रिस गेल एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने लगातार दो सीजन (2011 और 2012) यह सम्मान हासिल किया। पिछले साल (2025) गुजरात के साई सुदर्शन (759 रन) इसके विजेता थे। अब तक के इतिहास में भारतीय बल्लेबाजों ने 8 बार और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने 6 बार इस प्रतिष्ठित पुरस्कार पर अपना कब्जा जमाया है।
किसे मिली पर्पल कैप
गुजरात की टीम टाइटल तो नहीं जीत पाई लेकिन कगिसो रबाडा ने धमाकेदार अंदाज में गेंदबाजी करते हुए इस सीजन कुल 29 विकेट अपने नाम किये और पर्पल कैप के ऊपर अपना नाम लिखवा लिया। भुवनेश्वर कुमार भी रेस में थे लेकिन्व अह पीछे रह गए।















Click it and Unblock the Notifications