आंध्र प्रदेश: संकटग्रस्त किसानों के लिए उम्मीद की किरण बन रहा 'जीवन रेखा' कार्यक्रम
ग्रामीण एवं पर्यावरण विकास सोसायटी (आरईडीएस) के सहयोग से जिला प्रशासन ने सभी 35 मंडलों में जीवन रेखा शुरू की है। साथ ही फोन नंबर 08554-297328 और 94909 00800 के साथ दो हेल्पलाइन स्थापित की गई हैं।

अमरावतीः संकटग्रस्त किसानों की मदद करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि वे आत्महत्या जैसा कदम न उठाएं, अनंतपुर जिला प्रशासन जीवन रेखा कार्यक्रम लेकर आया है। कार्यक्रम के तहत, अधिकारी उन किसानों की पहचान करते हैं जो संकट में हैं और इसके बाद उनकी मदद करने संबंधी कार्रवाई करते हैं। साथ ही आत्महत्या से मरने वाले किसानों के मामले में उनके परिवारों की मदद के लिए कदम उठाए जाते हैं।
इसके अलावा, यह सुनिश्चित करने के लिए भी उपाय किए गए हैं कि काश्तकार किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत सरकार द्वारा दिए जा रहे लाभों के लिए पात्र बनाने के लिए फसल कृषक अधिकार कार्ड (सीसीआरसी) प्राप्त हों। कार्यक्रम के तहत लगभग 25 मामलों की पहचान की गई है, जिनमें किसान आत्महत्या के मामले शामिल हैं।
ग्रामीण एवं पर्यावरण विकास सोसायटी (आरईडीएस) के सहयोग से जिला प्रशासन ने सभी 35 मंडलों में जीवन रेखा शुरू की है। साथ ही फोन नंबर 08554-297328 और 94909 00800 के साथ दो हेल्पलाइन स्थापित की गई हैं। जिले के सभी रायथू भरोसा केंद्रों पर नंबर डिस्पले किए गए हैं। अब, कॉल सेंटरों को मदद के लिए औसतन एक दिन में किसानों के 15-20 कॉल आ रहे हैं।
इसके तहत आरबीके स्तर की टीम जिसमें वीएओ, वीआरओ और महिला पुलिस शामिल है, संकट में कॉलर द्वारा उठाए गए मुद्दे पर कार्रवाई करेगी और 24 से 48 घंटों के भीतर इसका समाधान करेगी। टीम स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फोन करने वाले के घर भी जाएगी। जल्द समाधान निकालने के लिए मंडल और मंडल स्तर की टीमों द्वारा भी मुद्दों पर गौर किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications