वैभव सूर्यवंशी के झगड़े वाले मामले पर हुआ एक्शन, कितने खिलाड़ी नपे और क्या मिली सजा

Vaibhav Sooryavanshi: दाम्बुला के मैदान पर भारत ए और श्रीलंका ए के बीच हुए हाई-वोल्टेज ड्रामे और खिलाड़ियों के बीच हुई धक्का-मुक्की के बाद आखिरकार श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने कड़ा रुख अपना लिया है। मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच जो तीखी झड़प हुई थी, उस पर मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाश ने कड़ा एक्शन लेते हुए दोषी खिलाड़ियों पर प्रतिबंध और जुर्माने की घोषणा कर दी है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सजा के मुख्य शिकार श्रीलंका ए के खिलाड़ी विशन हलाम्बेगे (Vishen Halambage) बने हैं, जिन्हें इस पूरे विवाद का मुख्य सूत्रधार माना गया है। उनके अलावा भी कुछ अन्य प्लेयर्स पर चार्ज लगाए गए हैं।

Vaibhav Sooryavanshi

इस पूरे मामले में सबसे हैरान करने वाला नाम श्रीलंका ए के अनुभवी विकेटकीपर निरोशन डिकवेला का है। दिलचस्प बात यह है कि जब मैदान पर विशन हलाम्बेगे और भारत के 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बीच तीखी झड़प और हाथापाई हो रही थी, तब डिकवेला वहां दोनों को अलग कर शान करने का प्रयास कर रहे थे।

इसके बावजूद मैच रेफरी ने डिकवेला पर भी जुर्माना ठोका है। हालांकि, यह साफ किया गया है कि डिकवेला को मिली यह सजा मैदान पर हुई उस लड़ाई की वजह से नहीं, बल्कि मैच के दौरान किए गए किसी अन्य उल्लंघन (जैसे अत्यधिक अपीलिंग या अंपायर से बहस) के कारण मिली है।

वैभव सूर्यवंशी पर एक्शन को लेकर सस्पेंस बरकरार

इस पूरे विवाद में श्रीलंका के विशन हलाम्बेगे के साथ फिजिकल होने वाले भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी पर क्या एक्शन लिया गया है, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। मैच रेफरी ने ऑन-फील्ड अंपायरों की रिपोर्ट के आधार पर सीधे प्रतिबंध लागू किए हैं और इसके लिए कोई औपचारिक सुनवाई नहीं की गई।

आईसीसी का कोई रोल नहीं

पहले कयास लगाए जा रहे थे कि यह मामला इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के पास जाएगा, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि यह सीरीज श्रीलंका क्रिकेट द्वारा आयोजित की जा रही है, इसलिए सजा तय करने का पूरा अधिकार SLC के पास ही था और इसमें आईसीसी की कोई भूमिका नहीं है।

वैभव सूर्यवंशी से भिड़ने के बाद बैकफुट पर श्रीलंका! सीनियर क्रिकेटरों ने संपर्क कर मांगी माफ़ी
वैभव सूर्यवंशी से भिड़ने के बाद बैकफुट पर श्रीलंका! सीनियर क्रिकेटरों ने संपर्क कर मांगी माफ़ी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+