China Earthquake: 40 मिनट में भूकंप के 8 झटकों से मची अफरा-तफरी, 1 की मौत, इमरजेंसी अलर्ट जारी

China earthquake Today: चीन के नॉर्थ-वेस्ट इलाके में मंगलवार को लगातार आए भूकंप के झटकों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। किंघाई प्रांत में करीब 40 मिनट के भीतर 8 बार धरती कांपी, जिनमें सबसे बड़ा भूकंप 6.3 तीव्रता का दर्ज किया गया। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक एक व्यक्ति की मौत हुई है और चार लोग घायल हुए हैं।

प्रशासन ने तुरंत इमरजेंसी अलर्ट जारी कर रेस्क्यू टीमों को मौके पर भेज दिया है। भूकंप के बाद आसपास के इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। वहीं, जापान के इबाराकी प्रांत में भी 5.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है।

China Earthquake

Earthquake in China and Japan: 40 मिनट में 8 बार कांपी धरती

चीन के किंघाई प्रांत में मंगलवार शाम लगातार भूकंप के झटके महसूस किए गए। स्थानीय समय के अनुसार पहला झटका शाम 6:40 बजे आया। इसके बाद करीब 40 मिनट के अंदर कुल 8 झटके दर्ज किए गए। सबसे शक्तिशाली झटके की तीव्रता 6.3 रही। लगातार भूकंप आने से लोगों में डर का माहौल बन गया और कई लोग घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। प्रशासन ने तुरंत हालात की निगरानी शुरू कर दी और प्रभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया।

ये भी पढे़ं: Nepal: भारत दौरे के ठीक बाद चीन जा रहे हैं नेपाली विदेश मंत्री? बीजिंग को क्या संदेश देना चाहती है बालेन सरकार

एक की मौत, चार घायल

शुरुआती जानकारी के अनुसार भूकंप की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। सरकार और स्थानीय प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं। अधिकारियों का कहना है कि दूरदराज के इलाकों से जानकारी जुटाई जा रही है, इसलिए हताहतों की संख्या में बदलाव हो सकता है। राहत और बचाव अभियान जारी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

रेस्क्यू टीम और इमरजेंसी अलर्ट एक्टिव

भूकंप के बाद प्रशासन ने तुरंत इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम एक्टिव कर दिया। राहत और बचाव कार्यों के लिए स्पेशल गाड़ियां और आपातकालीन कर्मियों को प्रभावित इलाके में भेजा गया है। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास की कोयला खदानों से कर्मचारियों को वापस बुला लिया गया। अधिकारियों का फोकस फिलहाल लोगों की सुरक्षा और संभावित नुकसान का आकलन करने पर है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन भेजे जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: China Exam Vs NEET: China ने बिना लीक के कराया NEET से बड़ा एग्जाम, नाम लिए बिना शिक्षा मंत्री पर कसा तंज!

क्यों संवेदनशील है किंघाई इलाका?

किंघाई प्रांत चीन के नॉर्थ-वेस्ट हिस्से में तिब्बती पठार के किनारे स्थित है। भूवैज्ञानिकों के अनुसार यह क्षेत्र भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के प्रभाव वाले जोन में आता है। इसी वजह से यहां भूकंप की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। हालांकि इस बार कम समय में लगातार 8 झटके आने से वैज्ञानिक भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे इलाकों में आफ्टरशॉक आने की संभावना बनी रहती है, इसलिए सतर्कता जरूरी है।

जापान में भी महसूस हुए भूकंप के झटके

चीन के साथ-साथ जापान में भी मंगलवार को भूकंप दर्ज किया गया। जापान के इबाराकी प्रांत में 5.5 तीव्रता का झटका महसूस किया गया। जापान मौसम एजेंसी के अनुसार भूकंप शाम 7:46 बजे आया और इसका केंद्र जमीन से करीब 50 किलोमीटर नीचे था। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या सुनामी की चेतावनी की जानकारी सामने नहीं आई है। जापान दुनिया के सबसे अधिक भूकंप प्रभावित देशों में शामिल है, इसलिए वहां की एजेंसियां ऐसे मामलों में लगातार निगरानी रखती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+