आंध्र प्रदेश: YSR चेयुथा योजना, महिलाओं के लिए 4700 करोड़ रुपए किए आवंटित
अमरावती: आंध्र प्रदेश मंत्रिमंडल ने वाईएसआर चेयुथा योजना के तहत 45 से 60 वर्ष की आयु वर्ग में एसटी, एससी, बैकवर्ड क्लास और अल्पसंख्यकों की महिलाओं के लिए 4700 करोड़ रुपए आवंटित करने का फैसला लिया है।

बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों को इसकी जानकारी देते हुए मंडल स्तर पर एक हफ्ते तक कार्यक्रम चलेगा, जिसमें महिलाएं शामिल होंगी।
इसके अलावा और फैसलों में ओबेरॉय समूह को 30.32 एकड़ का आवंटन, जल जीवन मिशन को लागू करने के लिए 4020 करोड़ रुपए के ऋण की खरीद शामिल है।
प्रत्येक ग्राम सचिवालय को 20 लाख रुपए का आवंटन और विशाखापत्तनम में एक लाख घरों का निर्माण और 21.3 लाख लाभार्थियों के लिए आवासों का आवंटन करने का निर्णय लिया।












Click it and Unblock the Notifications