आंध्र प्रदेश के वित्त मंत्री ने पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने से किया इनकार, कहा- यही तो कमाई का सोर्स है
विजयवाड़ा, 09 नवंबर। केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती का ऐलान कर आम जनता को थोड़ी राहत जरूर प्रदान की थी। केंद्र के इस फैसले के बाद कई राज्य सरकारों ने वैट में कटौती का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद फ्यूल के दामों में और कमी आ गई है, लेकिन अभी भी कई राज्य ऐसे हैं, जिन्होंने वैट में कटौती का ऐलान नहीं किया है। इनमें आंध्र प्रदेश भी शामिल है। जिन राज्यों ने वैट कम नहीं किया है, उनसे केंद्र सरकार मांग कर रही है कि आप वैट कम कीजिए ताकि जनता को और राहत मिल सके, लेकिन आंध्र प्रदेश सरकार ने ऐसा करने से मना कर दिया है।

सोमवार को आंध्र प्रदेश के वित्त मंत्री बुगना राजेंद्रनाथ रेड्डी ने ईंधन पर वैट कम करने के लिए राज्य की मांग के लिए केंद्र की आलोचना की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों से केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर ना जाने कितनी बार रेट बढ़ाए हैं और सिर्फ एक बार कीमतों में कमी है और अब राज्य सरकारों से कहा जा रहा है कि तुम भी वैट कम करो, ये सरासर अनुचित है। केंद्र के पास तो राजस्व के और भी संसाधन हैं, हमारे पास तो राज्य का सीमित्व संसाधन है।
मीडिया से बात करते हुए सूचना और जनसंपर्क मंत्री पेर्नी वेंकटरमैया (नानी) टीडीपी और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "जहां एक पार्टी (भाजपा) ईंधन की कीमतों में असामान्य वृद्धि के लिए जिम्मेदार है, वहीं दूसरी पार्टी (तेदेपा) इस तथ्य को भूलकर शोर मचा रही है कि उसने अपने शासन के दौरान ईंधन पर वैट बढ़ाया था।" उन्होंने कहा कि पेट्रोल की कीमत, जो भाजपा के सत्ता में आने से पहले लगभग 70 रुपये प्रति लीटर हुआ करती थी, बढ़कर 110 रुपये या उससे भी अधिक हो गई है।"।












Click it and Unblock the Notifications