आंध्र प्रदेश: दलितों के साथ YSRCP सरकार ने किया विश्वासघात, नारा लोकेश ने लगाया आरोप
नारा लोकेश ने एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वाईएसआरसीपी सरकार ने 'अनुसूचित जाति समुदायों के लिए बने श्मशान घाट' को भी नहीं बख्शा।

टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश ने सोमवार को आरोप लगाया कि वाईएसआरसीपी सरकार ने जगन्ना कॉलोनियों के नाम पर एससी/एसटी समुदायों की 12,000 एकड़ जमीन ले ली है।
अपने युवा गालम वॉकथॉन के तहत तिरुपति जिले के चंद्रगिरि विधानसभा क्षेत्र के सनमबटला गांव में अनुसूचित जाति के किसानों के साथ बातचीत करते हुए लोकेश ने आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उप-योजनाओं के लिए 12,000 करोड़ रुपए की धनराशि का उपयोग करके जगन मोहन रेड्डी सरकार ने धोखा दिया है।
नारा लोकेश ने एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वाईएसआरसीपी सरकार ने 'अनुसूचित जाति समुदायों के लिए बने श्मशान घाट' को भी नहीं बख्शा। उन्होंने आरोप लगाया कि जब दलितों ने अनियमितताओं पर सवाल उठाया तो उन पर अत्याचार किया गया और उन पर झूठे मामले थोपे गए।
दलितों की शिकायतों का जवाब देते हुए नारा लोकेश ने कहा कि टीडीपी अगर 2024 के चुनावों में सत्ता में आती है, तो उन सभी 27 कल्याणकारी योजनाओं को फिर से शुरू करेगी जो 'वाईएसआरसीपी शासन के दौरान अटकी' रहीं। लोकेश ने वादा किया कि 2024 के विधानसभा चुनावों में टीडीपी के सत्ता में आने पर दलितों पर थोपे गए सभी झूठे मामले हटा दिए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications