आंध्र प्रदेश: सीएम जगन मोहन ने जारी की जगनन्ना थोडु की 7वीं किश्त, छोटे व्यापारियों को मिलेगा फायदा
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी लगातार जनहित के कार्यों में जुटे हुए हैं। मंगलवार को सीएम जगन मोहन ने ताडेपल्ली में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में छोटे स्तर के व्यापारियों के लिए निवेश सहायता के तौर पर जगनन्ना थोडु की सातवीं किश्त का वितरण किया।
इस दौरान अपने संबोधन में वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहन देने और उन्हें निवेश सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से जगनन्ना थोडु योजना शुरू की है।

जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि इस योजना से 5,10,412 लाभार्थियों को फायदा हुआ है और इन्हें कुल 560.73 करोड़ रुपये की मदद मिली है। इस योजना के जरिए छोटे व्यवसायी 10,000 रुपये से 13,000 रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन हासिल कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि सरकार अब जगनन्ना थोडु योजना को अन्य 56,000 लोगों तक आगे बढ़ा रही है। सीएम जगन ने कहा कि इस योजना ने छोटे व्यापारियों को सपोर्ट करने के लिए ब्याज मुक्त लोन के तहत कुल 2,955 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस योजना के माध्यम से छोटे व्यापारियों को वित्तीय सहायता और विकास के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।












Click it and Unblock the Notifications