आंध्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पुरंदेश्वरी बोलीं- सिक्के के अनावरण कार्यक्रम का राजनीतिकरण ना करें
आंध्र प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्ष दग्गुबाती पुरंदेश्वरी ने वाईएसआरसी महासचिव सज्जला रामकृष्ण रेड्डी द्वार उनको लेकर दिए गए बयान पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि एनटी रामाराव की स्मृति में 100 रुपये के सिक्के के अनावरण कार्यक्रम का राजनीतिकरण ना करने की बात कही है।

बता दें वाईएसआरसी महासचिव सज्जला रामकृष्ण रेड्डी ने कहा था कि पुरंदेश्वरी टीडीपी एजेंट की तरह काम करती हैं। जिस पर अब भाजपा अध्यक्ष ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है और साथ ही कहा कि वाईएसआरसी नेता द्वारा राष्ट्रपति भवन में हुए कार्यक्रम पर टिप्पणी करना अनुचित है।
गुरुवार को मीडियाकर्मियों से बात करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा मैंने एनटीआर परिवार के सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री एनटीआर की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में रामाराव की स्मृति में 100 रुपये के सिक्के का अनावरण में भाग लिया था और यह प्यार और सम्मान के कारण था। इसका राजनीतिकरण करने की कोई ज़रूरत नहीं है।"
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य से लेकर जिला स्तर तक पार्टी के नेताओं के लिए सोशल मीडिया पर जागरूकता करेगी। अध्यक्ष दग्गुबाती पुरंदेश्वरी ने कहा घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी को राजनीतिक मुद्दा बनाए जाना गलत है। इसके साथ ही उन्होंने पूछा क्या इस पर टिप्पणी करने वाले लोग यह कीमत में कटौती के खिलाफ हैं?












Click it and Unblock the Notifications