आंध्र प्रदेश: जगनन्ना सुरक्षा कार्यक्रम का मिल रहा फायदा, 50 लाख पहुंची लाभार्थियों की संख्या

आंध्र प्रदेश सरकार की तरफ से शुरू किया गया जगनन्ना सुरक्षा कार्यक्रम लगातार जारी है। महीने भर चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत 15 जुलाई तक 1.07 करोड़ परिवारों का सर्वेक्षण किया जा चुका है।

आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश सरकार ने इस कार्यक्रम को 23 जून को लॉन्च किया था और इसके बाद 1 जुलाई से सर्वे शुरू कर दिया गया। इस कार्यक्रम के तहत पात्र नागरिकों को उनके घर पर जन्म, मृत्यु, विवाह प्रमाण पत्र और भूमि परिसीमन सहित राशन कार्ड में नाम जोड़ने या हटाने के दस्तावेजों सहित 15 प्रकार के प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं।

andhra pradesh

सरकार की तरफ से नियुक्त वॉलंटियर्स तय किए गए क्लस्टर में नागरिकों तक पहुंचते हैं और उनके सामने आने वाली समस्याओं और उनसे उनके लिए आवश्यक प्रमाणपत्रों के बारे में पूछताछ करते हैं। कार्यक्रम के तहत अभी तक ऐसी 50,42,154 सेवाओं के निवेदन को मंजूरी दी जा चुकी है।

बड़े स्तर पर किए जा रहे इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच के अंतर को पाटना और किसी को भी पीछे छोड़े बिना राज्य के प्रत्येक पात्र नागरिक को उनके दरवाजे पर कल्याणकारी योजनाओं और आवश्यक प्रमाणपत्रों की डिलीवरी सुनिश्चित करना है। 15 जुलाई तक, कुल 1,07,51,100 घरों का सर्वेक्षण किया गया है, जिससे राज्य भर में 47,30,423 व्यक्तियों को सीधे लाभ हुआ है।

इस कार्यक्रम के तहत, जगन मोहन सरकार ने नागरिकों की समस्याओं को कुशलतापूर्वक समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से हल करने के लिए राज्य भर के सभी 15,004 गांवों और वार्ड सचिवालयों में विशेष शिविर आयोजित किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+