आंध्र प्रदेश: चुनाव से पहले सीएम जगन मोहन रेड्डी ने दी बड़ी सौगात, सिंचाई पंप हाउस का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने विधानसभा चुनाव से पहले आंध्र प्रदेश के लोगों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने मंगलवार को 224.31 करोड़ रुपये की लागत वाले लक्कासागरम लिफ्ट सिंचाई पंप हाउस का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने चंद्रबाबू नायडू पर जमकर निशाना साधा।

इस सिंचाई पंप से किसानों को बहुत अधिक फायदा मिलेगा। यह खेती के लिए बेहद खास है। इससे धोने, अलुरु, पथिकोंडा और पन्याम निर्वाचन क्षेत्रों में 10394 एकड़ जमीन की खेती करने के लिए 77 सिंचाई टैंकों को पानी मिलेगा।

सीएम जगन मोहन रेड्डी ने सिंचाई पंप हाउस का किया उद्घाटन

'टीडीपी ने वोटों की खातिर पंप का किया था शिलान्यास'

सिंचाई पंप के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को टीडीपी शासन द्वारा पूरी तरह से उपेक्षित किया गया था। लेकिन हमारी सरकार ने इस पर प्रमुखता से काम करते हुए इसे पूरा किया है। उन्होंने कहा कि टीडीपी ने वोटों की खातिर इस पंप का शिलान्यास किया, लेकिन इसे बीच में छोड़ दिए। इस सिंचाई पंप को कभी पूरा नहीं किया।

जगन मोहन रेड्डी सरकार किसान हितैषी

जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि हमारी सरकार किसान हितैषी है। उन्होंने अपनी पदयात्रा के दौरान धोने निर्वाचन क्षेत्र को एक मॉडल के रूप में बदलने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पानी की कीमत और रायलसीमा के लोगों की कठिनाइयों से अवगत थी और इसलिए, पिछले चार वर्षों में इस परियोजना में तेजी लाई गई।

चंद्रबाबू नायडू ने दिया लोगों को धोखा

जगन मोहन ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू ने अपने कार्यकाल के दौरान खोखले वादों के साथ लोगों को धोखा देने की कोशिश की। हमारी सरकार ने ईमानदारी दिखाई और परियोजना को युद्ध स्तर पर पूरा किया।

यह भी पढ़ें- सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने पांच मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन किया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+