अंबेडकर जयंती: राजस्थान राज्यपाल कलराज मिश्र व मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि
संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल 2023 को देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है। जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्यपाल कलराज मिश्र ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

जयपुर के अंबेडकर सर्किल पर बाबा साहेब को पुष्पांजलि दी गई। जेएलएन मार्ग पर ही स्थित जवाहर कला केंद्र की सुदर्शन आर्ट गैलरी में भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर 'भीमराव से बाबासाहेब- एक संघर्ष भरी दास्तां' संस्करण- 2 पेंटिंग एग्जीबिशन का आयोजन भी किया जा रहा है। एग्जीबिशन का उद्घाटन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया।
पेंटिंग्स में बाबा साहब के जीवन की दास्तां को बताया जाएगा। एग्जीबिशन की थीम 'भीमराव से बाबासाहेब- एक संघर्ष भरी दास्तां' एग्जीबिशन की शुरुआत पर आधारित रखी गई। सीएम गहलोत ने आर्ट गैलरी में पेंटिंग्स प्रदर्शनी को बारीकी से निहारा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने अंबेडकर सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए।
राज्यपाल कलराज मिश्र ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धा नमन किया। राज्यपाल मिश्र ने शुक्रवार को राजभवन में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर संविधान निर्माण और देश के लिए उनके अविस्मरणीय योगदान को याद किया और सभी से उनके आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया।












Click it and Unblock the Notifications