दिल्ली सरकार का गजब प्लान, उधर शॉपिंग कंप्लीट और इधर कार फुल चार्ज
दिल्ली सरकार ने हाल ही में राजधानी में लगभग 150 कर्बसाइड इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जर लगाने का प्लान बनाया है।
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर: इलेक्ट्रिक वाहनों को लोगों द्वारा अपनाने में सबसे बड़ी बाधा इनकी महंगी कीमत है और दूसरे नंबर पर इनकी चार्जिंग सुविधा की कमी है। केंद्र के अलावा राज्य सरकारें भी अपने स्तर पर कीमतों को कम करने के लिए सब्सिडी दे रही हैं वहीं बैटरी बनाने से लेकर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने वाले स्टार्टअप्स और कंपनियों को कई तरह की रियायत भी दे रही हैं। दिल्ली सरकार ने हाल ही में राजधानी में लगभग 150 कर्बसाइड इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जर लगाने का प्लान बनाया है।

दिल्ली सरकार के इस फैसले से दिल्ली में लोगों को अपने इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करने में काफी आसानी होगी। दिल्ली सरकार कर्बसाइड ईवी चार्जर के जरिए शहर में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजूबत बनाना चाहती है। इससे लोगों को भी आसानी होगी। बाजारों में जहां लोगों को घंटो शॉपिंग में लग जाते हैं उतनी देर में उनकी कार चार्ज हो जाएगी।
विदेशों में कर्बसाइड ईवी चार्जर काफी पसंद किए जा रहे हैं। वहां की तर्ज पर अब दिल्ली में भी इसको डेवलप करने की तैयारी है। दिल्ली सरकार ने कर्बसाइड ईवी चार्जर लगाने के लिए हरी झंडी दी है।
सरकार का थिंकटैंक डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन (DDC) पूरे प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहा है। एक आधिकारिक बयान में कहा कि, "बिजली वितरण कंपनियों और PWD के सहयोग से DDC द्वारा तैयार किए जा रहे पायलट प्रोजेक्ट का लक्ष्य अगले 3 सालों में दिल्ली की सभी मुख्य सड़कों पर 5,000 कर्बसाइड ईवी चार्जर लगाना है।"












Click it and Unblock the Notifications