21 जनवरी तक बंद रहेंगे हरियाणा के सभी स्कूल, विंटर वेकेशन बढ़ी

उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का सितम जारी है. ठंड और शीतलहर के चलते यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों के स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां (Winter Vacation) चल रही हैं।

SCHOOL

Haryana Schools Closed New Update: उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का सितम जारी है. ठंड और शीतलहर के चलते यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों के स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां (Winter Vacation) चल रही हैं। अधिकतर राज्यों में स्कूल 15 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए गए थे लेकिन अब बढ़ती ठंड को देखते हुए हरियाणा सरकार ने स्कूलों की विंटर वेकेशन बढ़ा दी हैं।

21 जनवरी तक बंद रहेंगे हरियाणा के स्कूल

हरियाणा सरकार ने ठंड के मौसम को देखते हुए शुक्रवार को राज्य के सभी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 21 जनवरी तक बढ़ा दिया। हरियाणा के स्कूल शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार, सर्दियों की छुट्टियां बढ़ाए जाने के बाद से सभी सरकारी और निजी स्कूल 21 जनवरी तक बंद रहेंगे।

इससे पहले 16 जनवरी को खुलने वाले स्कूल अब 23 जनवरी को खुलेंगे। हालांकि, नोटिस में कहा गया है कि हरियाणा 10वीं और 12वीं की एक्स्ट्रा क्लासेस चलती रहेंगी। यह फैसला बोर्ड परीक्षाओं (Haryana Board Exam 2023) को देखते हुए लिया गया है।

27 फरवरी से शुरू होगी हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2023

हरियाणा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वी.पी. यादव और सचिव कृष्ण कुमार ने बुधवार, 11 जनवरी हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट जारी की. हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2023 फरवरी-मार्च 2023 में आयोजित की जाएगी। 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 25 मार्च, 2023 तक चलेंगी और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 28 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड एग्जाम सिंगल शिफ्ट शिफ्ट में - दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+