तेलंगाना की जनता की समस्याओं को उठाने में रीढ़हीन हैं भाजपा के चारों सांसद: केटीआर

केटी रामाराव ने कहा, चार रीढ़विहीन भाजपा सांसदों को मोदी सरकार के आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के वादों की अपमानजनक धज्जियां उड़ाने के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

telangana

तेलंगाना के मंत्री और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने गुरुवार को तेलंगाना के चार भाजपा सांसदों को जमकर लताड़ा और कहा कि राज्य की समस्याओं को उठाने में ये चारों सांसद रीढ़हीन साबित हुए हैं।

केटी रामाराव ने कहा कि चार रीढ़विहीन भाजपा सांसदों को मोदी सरकार के आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के वादों की अपमानजनक धज्जियां उड़ाने के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। साथ की केटी रामाराव ने कहा कि तेलंगाना को केंद्र सरकार ने कोच फैक्ट्री से वंचित कर दिया, जबकि पीएम नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात को 20,000 करोड़ रुपए की लोकोमोटिव कोच फैक्ट्री दे दी गई।

वहीं, बीआरएस सांसद वेंकटेश नेथा बोरलाकुंटा, कविता मालोथु, दयाकर पसुनूरी और गद्दाम रंजीत रेड्डी ने निज़ामाबाद में हल्दी बोर्ड स्थापित करने के लिए केंद्र के सामने आने वाली बाधाओं पर भी सवाल उठाया।

बीआरएस सांसदों ने कहा कि भाजपा सांसद अरविंद ने 2019 में राज्य के लिए हल्दी बोर्ड का वादा किया था। इसके अलावा निजामाबाद जिले के हल्दी किसानों के लिए एक अलग बोर्ड बनाने की मांग वर्षों से चल रही है, जिसके परिणामस्वरूप बीआरएस (तत्कालीन टीआरएस) एमएलसी और निजामाबाद की पूर्व सांसद के कविता को 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान अपनी सीट गंवानी पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+