हरियाणा में एयर इंडिया 3500 करोड़ करेगी निवेश, गुरुग्राम में बनेगा हेलीपोर्ट

हरियाणा में एयर इंडिया 3500 करोड़ का निवेश करने की तैयारी में है और एयर इंडिया प्रदेश में प्रशिक्षण शुरू करना चाहती है।

Air India will invest 3500 crores in Haryana, heliport will be built in Gurugram

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गुरुग्राम के सेक्टर-84 में हेलीपोर्ट स्थापित किया जाएगा। इस हेलीपोर्ट की स्थापना से दिल्ली के एयर स्पेस को एक नया विकल्प मिलेगा। हरियाणा के साथ लगते राज्यों के शहरों के लिए एक अच्छी कनेक्टिविटी भी साबित होगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि हरियाणा में एयर इंडिया 3500 करोड़ का निवेश करने की तैयारी में है और एयर इंडिया प्रदेश में प्रशिक्षण शुरू करना चाहती है।

उत्तरी भारत के राज्यों से जुड़ेगा हरियाणा
रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (RCS) के तहत हरियाणा के विभिन्न शहरों को उत्तरी राज्यों के शहरों के साथ जोड़ा जाएगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि हरियाणा उड्डयन क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस कड़ी में कई योजनाओं पर कार्य भी हो रहा है।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मंगलवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में केंद्र सरकार की संस्था पवनहंस, एयर इंडिया, राज्य के उड्डयन विभाग इत्यादि के अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से होगा करार
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रशिक्षण अकादमी को शुरू करने के लिए राज्य सरकार ने इंजीनियर प्रशिक्षण के लिए गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (GJU) और हिसार कलस्टर के साथ मिलकर आगे बढ़ने का सुझाव दिया है। सिम्युलेटर के तहत पायलट और केबिन-क्रू प्रशिक्षण के लिए सरकार ने पातली-हाजीपुर और ATL सोहना में अकादमी खोलने का सुझाव दिया है।

जिसके तहत एक सप्ताह के भीतर एयर इंडिया इन स्थानों को एक्सप्लोर करके जानकारी राज्य सरकार को मुहैया कराएगा।

100 यात्रियों के लिए टर्मिनल बनेगा
बैठक में बताया गया कि गुरुग्राम में बनाए जाने वाले हेलीपोर्ट में 100 यात्रियों के लिए एक टर्मिनल को बनाने का प्रावधान किया गया है। गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे के साथ लगते इस हेलीपोर्ट में विभिन्न प्रकार की सुविधाएं होंगी, जिसमें छोटे व बड़े हेलीकॉप्टर को रखने के लिए हैंगर, पार्किंग, मरम्मत इत्यादि सुविधाएं शामिल हैं।

दिल्ली को मिलेगा नया विकल्प
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस हेलीपोर्ट के बनने से दिल्ली और आसपास के इलाकों के उड्डयन ट्रैफिक में कमी होगी और दिल्ली के एयर स्पेस को एक नया विकल्प भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस हेलीपोर्ट में 300 मीटर का रन-वे और 6 लैंडिंग स्पॉट व पार्किंग भी होंगे। दुष्यंत चौटाला ने बताया कि यह हेलीपोर्ट हेलीकॉप्टर को जल्द से जल्द लैंडिंग और टेकऑफ की सुविधा भी देगा।

इन राज्यों से जुड़ेगा हरियाणा
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि इन राज्यों के लिए एयर स्पेस को जोड़ा जाएगा और एक राज्य के शहर से दूसरे राज्यों के शहरों में एयर कनेक्टिविटी स्थापित की जाएगी। इस स्कीम को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार भी आगे बढ़ रही है। बैठक में बताया गया कि प्राथमिक तौर पर इस स्कीम के अंतर्गत हिसार से जैसलमेर, हिसार से जयपुर, हिसार से आगरा, अंबाला से वाराणसी, अंबाला से गोरखपुर इत्यादि शहरों को कनेक्ट करने की योजना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+