कृषि मंत्री एस निरंजन रेड्डी ने तेलंगाना में यूरिया की कमी पर भाजपा के दावों को किया खारिज

तेलंगाना सरकार के कृषि मंत्री एस निरंजन रेड्डी ने रविवार को तेलंगाना में यूरिया की कमी पर भाजपा के दावों को झूठा बताया है। प्रदेश के राज्‍य मंत्री ने बताया कि आने वाले चार दिनों में राज्‍य में किसानों को 18,038 टन यूरिया उपलब्ध करवाया जाएगा।

 Urea shortage in Telangana

इसके साथ ही तेंलगाना कृषि मंत्री ने दावा किया कि वर्तमान में तेलंगाना में यूरिया सहित 7.57 लाख टन उर्वरक उपलब्ध हैं। जिसमें 2,18,492 टन यूरिया, 1,06,894 टन डीएपी, 3,84,263 टन एनपीके, 31,527 टन एमओपी तथा 16,567 टन एसएसपी शमिल है।

कृषि मंत्री ने भाजपा के दावें को किया खारिज

विपक्षी पार्टी भाजपा के द्वारा राज्‍य में यूरिया की कमी के दावों का खंडन करते हुए तेलंगाना मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 2,18,492 टन यूरिया, 1,06,894 टन डीएपी, 3,84,263 टन एनपीके, 31,527 टन एमओपी तथा 16,567 टन एसएसपी उपलब्ध है।

मंत्री ने बताया कहा मौजूद है ये स्‍टॉक

मंत्री ने बताया कि निजी डीलरों के पास 90,090 टन यूरिया, सोसायटी के पास 41,027 टन, मार्कफेड के पास 81,301 टन औरकंपनी के गोदामों में 6,074 टन एसएसपी उपलब्ध है, जिससे कुल यूरिया स्टॉक 2,18,492 टन हो गया है।

भाजपा ने ये लगाया था ये आरोप, दी थी प्रदर्शन की चेतावनी

बता दें तेलंगाना के भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एन इंद्रसेन रेड्डी ने तेलंगाना सरकार पर मार्कफेड के गोदामों में स्टॉक रखकर और किसानों को इसकी आपूर्ति नहीं करके यूरिया की कृत्रिम कमी पैदा करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही भाजपा नेता ने सीएम केसीआर से अगले 24 घंटे के भीतर किसानों को उर्वरक आपूर्ति की प्रक्रिया पूरी करने की मांग की थी। साथ ही चेतावनी दी कि अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो प्रदेश के किसान और भाजपा कार्यकर्ता मार्कफेड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+