पंजाब सरकार और ट्रक ऑपरेटर के बीच बैठक में बनी सहमति, शंभू बॉर्डर से हटेगा धरना
ट्रक ऑपरेटर और सरकार के बीच पंजाब भवन चंडीगढ़ में मीटिंग हुई। इस मीटिंग में ट्रक ऑपरेटर और सरकार की सहमति बन गई है। इसके बाद ट्रक ऑपरेटर द्वारा शंभू बॉर्डर से धरना हटा लिया जाएगा।

चंडीगढ़: पटियाला के शंभू बॉर्डर पर पिछले कई दिनों से ट्रक यूनियन द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। इसे लेकर आज ट्रक ऑपरेटर और सरकार के बीच पंजाब भवन चंडीगढ़ में मीटिंग हुई। जानकारी के अनुसार इस मीटिंग में ट्रक ऑपरेटर और सरकार की सहमति बन गई है। इसके बाद ट्रक ऑपरेटर द्वारा शंभू बॉर्डर से धरना हटा लिया जाएगा।
ट्रक ऑपरेटर और सरकार की बैठक के बाद ट्रांसपोर्ट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि नई ट्रांसपोर्ट पॉलिसी तैयार की जाएगी। इसके साथ ही उनकी मांगों को हल करने के लिए 11 सदस्यीय कमेटी बनाने का फैसला किया गया है। यह कमेटी एक महीने में रिपोर्ट सरकार को देगी। जानकारी के अनुसार इस कमेटी में 4 सदस्य सरकार के होंगे, 4 सदस्य ट्रक यूनियन व 3 सदस्य इंडस्ट्री के होंगे।












Click it and Unblock the Notifications